देश को आज मिलेगा 15वां राष्ट्रपति, मतगणना से पहले ही 'मुर्मू' के गाँव में जश्न शुरू
देश को आज मिलेगा 15वां राष्ट्रपति, मतगणना से पहले ही 'मुर्मू' के गाँव में जश्न शुरू
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हुआ था। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। 18 जुलाई को हुए मतदान में संसद में बने बूथों में 728 वोट डाले गए। इनमें से 719 सांसद थे, जबकि 9 विधायकों को भी संसद भवन में मतदान की इजाजत मिली थी। 

निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, तमिल नाडु और पुडुचेरी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 100 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग संपन्न होने के बाद राज्य सभा के महासचिव पीसी मोदी ने जानकारी दी थी कि संसद भवन में कुल मतदान 99.18% हुआ। 

द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न:-

उधर, चर्चा है कि मुर्मू के पक्ष में बहुत वोट पड़े हैं। यदि मतगणना में यह दावा सही निकला तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। वहीं, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी आरंभ हो चुकी हैं। परिणाम आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। रायरंगपुर में लड्डू बनने शुरू हो गए हैं। यही नहीं जीत के बाद विजय जुलूस भी निकालने की तैयारियां कर ली गई हैं। स्थानीय भाजपा नेता तपन महांता ने जानकारी दी है कि 20000 लड्डू बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 100 बैनर भी बनाए गए हैं। 

'आदित्य ठाकरे मेरी केबिन में बैठे और मेरा मंत्रालय छीन लिया', इस नेता का झलका दर्द

'कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है...' UP में मचे सियासी बवाल पर अखिलेश का हमला

MP में फिर ओवैसी के लिए अच्छी खबर, यहां 3 सीटों पर लहराया AIMIM का परचम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -