महामहिम मुर्मू का मध्यप्रदेश दौरा कल, जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में करेंगी शिरकत
महामहिम मुर्मू का मध्यप्रदेश दौरा कल, जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में करेंगी शिरकत
Share:

भोपाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश दौरे पर आने वाली हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू, पहली बार 15 नवंबर (मंगलवार) को मध्यप्रदेश आएंगी। यहां राष्ट्रपति का 2 दिन का कार्यक्रम रहेगा। वो पहले शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगी और उसके बाद भोपाल आएंगी। यहां भी उनका महिला स्व सहायता समूह में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले 15 नवंबर को शहडोल पहुंचेंगी, जहां जनजातीय गौरव दिवस के प्रोग्राम में शिरकत करेंगी। जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम तक, महामहिम मुर्मू भोपाल पहुंचेंगी। यहां राजभवन में वे रात्रि विश्राम करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले दिन यानि 16 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू, भोपाल में महिला स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वह भोपाल से दिल्ली रवाना होंगी।

इसी बीच, मध्य प्रदेश दौरे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति से फोन पर बात की। शिवराज ने कहा मेरी महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी के साथ बात हुई। मैंने महामहिम राष्ट्रपतिजी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी ने स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति महोदया का मध्यप्रदेश में प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रपति महोदया, 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के समोरह में शहडोल पधारेंगी। पूरा मध्य प्रदेश राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी का उद्बोधन सुनेगा।  

बदलेगा 'भारत जोड़ो यात्रा' का रूट ! दिल्ली में हुई कांग्रेस महासचिवों की बड़ी बैठक

गुजरात चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस ? सीएम केजरीवाल ने कर दी भविष्यवाणी

मैनपुरी सीट से डिंपल यादव ने भरा नामांकन, कहा - नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -