सपा में हो रही अखिलेश समर्थकों की वापसी
सपा में हो रही अखिलेश समर्थकों की वापसी
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर काबिज होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कार्रवाईयां की जा रही हैं। लगता है अब सीएम अखिलेश यादव एसपी प्रमुख की भूमिका में हैं। जी हां, इस दौरान इस बात की संभावना है कि जिन नेताओं को पार्टी से निकाला गया है उन्हें पार्टी में वापस लिया जा सकता है।

कुछ नेताओं द्वारा तो अखिलेश समर्थकों की वापसी के लिए सहमति दे दी गई है। दरअसल सुनील सिंह, साजन, आनंद भदौरिया, संजय लाठर, उदयवीर सिंह, अरविंद यादव आदि के साथ युवा नेता मो एबाद, प्रदीप तिवारी की वापसी की संभावना बताई गई है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को निर्देश दिया और कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन सप्ताह में दे दिया जाए और इसका अनुमोदन कर लिया जाए।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव को बड़े पैमाने पर नेताओं द्वारा शुभकामनाऐं दी जा रही हैं। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर विधायक और एमएलसी नेता उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार संगठन में बदलाव का अनुभव किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यूथ नेता दिग्विजय सिंह देव, ब्रजेश यादव आदि की वापसी होने की संभावना है।

इतना ही नहीं संभावना है कि युवा इकाई जिसे यूथ ब्रिगेड के नाम से जाना जाता है उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे भी पार्टी में वापस आ सकते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समर्थग्कों की वापसी को लेकर सहमति जताई।

2017 विधानसभा चुनाव में मुफ्त मोबाइल फोन

समाजवादी पार्टी में दोबारा शामिल होगी कौमी

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -