विवाद किया और फिर मार दिये पत्नी को चाकू
विवाद किया और फिर मार दिये पत्नी को चाकू
Share:

इंदौर :  यहां एक व्यक्ति ने पहले तो अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद किया और फिर उसे इतने चाकू मारे कि महिला की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने मामला द्वारकापुरी क्षेत्र का बताया है। पुलिस ने बताया कि मृतका महिला गर्भवती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाले आरोपी संतोष पाटीदार उर्फ सोनू का विवाद उसकी पत्नी रोशनी से हुआ था। इसके पहले भी कई बाद दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बताया गया है कि आस-पास के लोग, दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया करते थे, लेकिन वारदात वाले दिन पड़ौस के लोगों ने इसलिचे बीच में नहीं पड़े, क्योंकि पति पत्नी के बीच विवाद करना हर दिन की बात हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतका महिला के पति सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि सोनू ने अपने पर लगे हत्या के आरोप को सिरे से नकार दिया है।

बात नहीं मानी थी, इसलिये युवती को घोंप दिये चाकू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -