पिता जावेद पुलिस पर चलवाता है पत्थर, बेटी आफरीन JNU में चला रही प्रोपेगंडा
पिता जावेद पुलिस पर चलवाता है पत्थर, बेटी आफरीन JNU में चला रही प्रोपेगंडा
Share:

लखनऊ: प्रयागराज हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के घर को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया तो दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में विरोध प्रदर्शन हुआ। इसका कारण जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा (Afreen Fatima) है, जो  JNU स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर हैं। बता दें कि, आफरीन CAA और NRC के खिलाफ भी मुस्लिमों को भड़का चुकी हैं। अब, जब हिंसा भड़काने वाले जावेद पर प्रशासन का डंडा चला है, तो आफरीन इसे मुस्लिमों पर अत्याचार बताकर झूठ फैलाने में लग गई हैं, Twitter पर आफरीन ने खुद की लोकेशन 'लिंचिस्तान' (Lynchistan) लिख रखी है। 

बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से बैचलर ऑफ आर्ट (BA) और मास्टर ऑफ आर्ट (MA) कर चुकी आफरीन फातिमा JNU स्कॉलर हैं, इसी का फायदा उठाकर वह छात्रों के जरिए लोगों का ब्रेनवाश करती हैं। दिल्ली में हुए CAA और NRC के विरोध प्रदर्शनों में आफरीन फातिमा के जंतर-मंतर और शाहीन बाग में दिए गए विवादित भाषण सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। शाहीनबाग में प्रदर्शन के दौरान आफरीन JNU से लेकर इलाहाबाद तक एक्टिव रही थीं। यही नहीं, हिजाब के मुद्दे को लेकर भी आफरीन ने मुस्लिमों को सड़कों पर उतरने के लिए उकसाया था और खुद दक्षिण भारत में कई शहरों में हुए प्रदर्शनों में शामिल भी हुई थी। यही नहीं, आफरीन के तार कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) से भी जुड़े पाए गए हैं, ये संगठन देशभर में हिंसा भड़काने का आरोपित हैं।    

बता दें कि प्रयागराज हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता जावेद मोहम्मद की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम आफरीन फातिमा और छोटी का नाम सुमैया फातिमा है।  आफरीन AMU में पढ़ाई करने के दौरान ही छात्र राजनीति में उतर चुकी थीं। वहीं, दूसरी बेटी सुमैया भी इन दिनों प्रयागराज से ही Phd कर रही है। बता दें कि प्रयागराज में जिला प्रशासन और पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का अवैध रूप से निर्मित दो मंजिला घर रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर के अटाला और करेली क्षेत्र में पुलिस पर पत्थरबाज़ी की घटना के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। 

कुशीनगर: बस और ट्रक में भयानक टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत और 50 से ज्यादा घायल

नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी की पेशी से बौखलाई कांग्रेस, गहलोत ने PM मोदी को जमकर कोसा

राजस्थान में मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल, बह गईं गाड़ियां-टूट गईं सड़कें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -