मोदी सरकार के इस मंत्री ने जीएसटी-नोटबंदी केो बताया देश में मंदी का कारण
मोदी सरकार के इस मंत्री ने जीएसटी-नोटबंदी केो बताया देश में मंदी का कारण
Share:

भोपालः केंद्र सरकार के एक मंत्री द्वारा दिए गए बयान से सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल केंद्र में पशुपालन राज्य मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी का मानना है कि देश में मंदी की वजह जीएसटील और नोटबंदी है। यह बयान उन्होंने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर में दिया। वह यहां केंद्रीय पूनी सयंत्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग में शनिवार को निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि मंदी में जल्द ही बदलाव होगा।

मंत्री ने कहा कि किसी भी कंपनी और उद्योग के कर्मचारियों का रोजगार नहीं छीना जाएगा। सुबह होने से पहले रात घनी होती है। मंदी से उद्योग धंधों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। इससे ऊबरने के लिए केंद्र सरकार कोशिशें कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने गाय और राम राजनीति पर टिप्पणी की। मंत्री नेू बताया कि गाय और राम राजनीति का नहीं बल्कि राष्ट्रीय गौरव का मुद्दा है।

गाय को किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने एक हजार गौशालाएं बनाने का संकल्प किया है जोकि अच्छी बात है। हम इस काम में सरकार की मदद करेंगे। केंद्रीय मंत्री के बोलने से पहले मध्यप्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा था कि भाजपा ने 15 साल प्रदेश में शासन किया। मगर गाय और राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार ने गायों के लिए कुछ नहीं किया।

महिलाओं को सशक्त और बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार- स्मृति ईरानी

आखिर कांग्रेस ने अपनाया आरएसएस का रास्ता, बनाया ये प्लान

सीएम बनने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने दिया जवाब, कहा- मैं इसके योग्य नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -