क्या कोई सियासी दल 'राष्ट्र' से बड़ा हो सकता है ? प्रशांत किशोर के 'कांग्रेस' पर बयान से पैदा हुआ सवाल
क्या कोई सियासी दल 'राष्ट्र' से बड़ा हो सकता है ? प्रशांत किशोर के 'कांग्रेस' पर बयान से पैदा हुआ सवाल
Share:

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को लेकर एक विवादित बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मरने नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राष्ट्र के साथ ही मर सकती है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ मीटिंग के बाद प्रशांत किशोर ने यह बयान दिया है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में और फिर इस साल के शुरू में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। 

कांग्रेस का लड़खड़ाता जहाज अब अपने खोई जमीन को वापस पाने के लिए ठोस योजना की उम्मीद पर टिका हुआ है। इसके लिए कांग्रेस हाई कमान को प्रशांत किशोर से काफी उम्मीदें है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस के पुनरुद्धार का खाका पेश कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत किशोर ने अपने प्रजेंटेशन में देश के सियासी परिदृश्य में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को उसकी सांख्यिकीय ताकत और कमजोरियों पर विशेष ध्यान दिया। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए रोडमैप बनाने की योजना है। इसमें देश की जनसंख्या, कांग्रेस सांसदों और विधायकों की तादाद, महिलाओं, युवाओं, छोटे व्यापारियों और किसानों के प्रति पार्टी के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया। प्रशांत किशोर ने 2024 में पहली बार वोट देने वाले 13 करोड़ वोटर्स के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस हाईकमान को याद दिलाया कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस के केवल 90 सांसद हैं और देश में 800 MLA हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीन राज्यों में सत्ता में है, जबकि वह तीन और राज्यों में गठबंधन सरकारों में शामिल है। यह 13 राज्यों में मुख्य विपक्षी दल है। उन्होंने कांग्रेस को बताया कि 1984 के बाद से उसका वोट फीसद लगातार घट रहा है। ऐसे में ठोस रणनीति की आवश्यकता है। हालांकि, PK के कांग्रेस के राष्ट्र के साथ मरने वाले बयान ने एक विवाद पैदा कर दिया है, लोगों का सवाल है कि क्या कोई सियासी दल, राष्ट्र से बड़ा हो सकता है ? क्योंकि कांग्रेस के जन्म से पहले भी हिंदुस्तान था और अगर कांग्रेस कल को समाप्त भी हो जाती है तो भी हिंदुस्तान रहेगा ही। 

क्या कांग्रेस की डूबती नाव को पार लगा पाएंगे प्रशांत किशोर ? सोनिया गांधी ने दो दिन में मांगी रिपोर्ट

गुरु तेगबहादुर का 400वाँ प्रकाश पर्व आज, पहली बार लाल किले से किसी 'धार्मिक समारोह' को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

गुजरात के कांग्रेस समर्थित विधायक जिनेश मेवाणी को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवादित ट्वीट का मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -