'प्रकाश राज कुष्ट और एड्स का सुख भोगें', आखिर क्यों अभिनेता पर भड़की साध्वी प्रज्ञा?
'प्रकाश राज कुष्ट और एड्स का सुख भोगें', आखिर क्यों अभिनेता पर भड़की साध्वी प्रज्ञा?
Share:

भोपाल: एक बार फिर 'सनातन विवाद' जोर पकड़ता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सनातन का विरोध करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन को खत्म करने की किसी की औकात नहीं है। अक्सर अपने बयानों के कारण ख़बरों में रहने वालीं साध्वी ने कहा कि जो लोग सनातन की तुलना एड्स, कुष्ट एवं मलेरिया से कर रहे हैं वह उसका सुख भोगें। 

मीडिया से चर्चा करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ने अभिनेता प्रकाश राज पर जमकर हमला बोला तथा उन्हें विलेन बताया। साध्वी ने कहा, 'प्रकाश राज कोई अभिनेता नहीं हैं, खलनायक है, नायक नहीं है। जो धर्म के खिलाफ बोले देश के खिलाफ बोले। जिसको अहसास ही नहीं हम कहां रह रहे हैं क्या कर रहे हैं, कोई विलेन ही हो सकता है। दूसरी बात यह है कि सनातन को समाप्त करने की औकात किसी की नहीं है।'

सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया से करने वाले DMK नेता उदयनिधि स्टालिन, डी राजा एवं अभिनेता प्रकाश जैसे लोगों के लिए साध्वी ने भगवान से वही रोग मांगा। श्राप देने के अंदाज में प्रज्ञा ने कहा, 'मैं बोलती हूं कि जिसने सनातन धर्म को कुष्ट रोग बोला है वह कुष्ट रोग का सुख भोगे। जिसने सनातन धर्म को एड्स बोला है वह एड्स का सुख भोगे। जिसने सनातन धर्म को मलेरिया तथा डेंगू बोला वह मलेरिया और डेंगू का सुख भोगे, क्योंकि उन्हें बहुत अच्छा लगता है तथा जिसने कुष्ट रोग कहा वह कुष्ट रोग का सुख भोगे। प्रभु उन्हें भरपूर देना।'

मराठा आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच CM एकनाथ शिंदे ने किया ये बड़ा ऐलान

'पता नहीं आज बालासाहेब..', उद्धव ठाकरे के किस बयान पर भड़की भाजपा ?

क्या मराठा समुदाय को मिलेगा आरक्षण ? सीएम शिंदे ने बताया सरकार का प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -