बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली प्राची देसाई का आज जन्मदिन है। आज प्राची देसाई अपना 33वां जन्मदिन मना रहीं हैं। प्राची देसाई अपनी अदाओं से अब तक लाखों दिलों को जीत चुकीं हैं। वैसे प्राची देसाई ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की और उसके बाद वह फिल्मों में धमाल मचाने लगी। आप सभी को बता दें कि प्राची देसाई को साल 2008 में आई फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन' से पहचान और फेम मिला।
इस फिल्म के बाद वह 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'बोल बच्चन' और 'अजहर' में नजर आईं, जहाँ उन्हें खूब पसंद किया गया। वहीं इस फिल्म के बाद प्राची देसाई ने फिल्म ‘साइलेंस: कैन यू हियर इट’ में एक पुलिस अधिकारी का रोल निभाया, जो खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में प्राची देसाई के अलावा मनोज बाजपेयी, अर्जुन माथुर और साहिल वैद्य की अहम भूमिका थी और यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। वैसे प्राची उस समय सुर्ख़ियों में आईं थीं जब उन्होंने चौकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कास्टिंग काउच पर खुलासा किया था।
जी दरअसल उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें बड़ी फिल्म में रोल पाने के लिए कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया था, लेकिन डायरेक्टर के इस ऑफर के लिए प्राची ने साफ मना कर दिया था। वैसे प्राची देसाई कई लड़कों का क्रश हैं और उन्हें अब तक कई बार शादी के प्रपोजल भी आ चुके हैं। फिलहाल प्राची को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।
ओवैसी के खिलाफ सिर्फ मामले ही दर्ज होते हैं कभी गिरफ्तार नहीं होते हैं: KRK
खुशखबरी: इस राज्य में होगी 45 हजार से अधिक सरकारी शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी