शादी के बंधन में बंधने जा रहे है प्रभास, खुद एक्टर की चाची ने किया खुलासा!
शादी के बंधन में बंधने जा रहे है प्रभास, खुद एक्टर की चाची ने किया खुलासा!
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता प्रभास की फिल्म सालार का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच निरंतर उनकी शादी की खबरें भी सुनने में आ रही हैं। प्रभास के प्रशंसक जानने को बेकरार हैं कि वो कब और किससे शादी कर रहे हैं। भले ही प्रभास ने अब तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन उनकी चाची ने शादी पर चुप्पी जरूर तोड़ी है।

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास की चाची श्यामला देवी ने वेडिंग रूमर्स पर चर्चा करते हुए कहा- प्रभास की शादी अवश्य होगी तथा दुर्गा माता उन्हें अपना आशीर्वाद देंगी। उन्होंने ये भी कहा कि उनके चाचा का आशीर्वाद भी उनके साथ है। जब भी प्रभास की शादी होगी। मीडिया को आमंत्रित अवश्य किया जाएगा, क्योंकि उनकी वेडिंग हमेशा ही ख़बरों में रहती हैं।

बता दे कि श्यामला देवी, कृष्णम राजू की पत्नी हैं। मंगवार को वो विजयवाड़ा कनक दुर्गा मंदिर गई हुई थीं। जहां उन्होंने चर्चा के चलते अपने पति के बारे में भी बात की। प्रभास की चाची श्यामला का कहना है कि उनके पति कृष्णम राजू अब इस दुनिया में नहीं हैं। पर उन्हें आज भी महसूस होता है कि वो उनके आस-पास ही हैं। आपको बता दें कि प्रभास की सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पहले ये फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, मगर काम पूरा ना होने के कारण रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी।

पति संग बिग बॉस में आकर पछताई ये एक्ट्रेस, डांट पड़ी तो लगीं रोने

एक रिचार्ज में अनलिमिटेड डेटा, 12 ओटीटी और 550 टीवी चैनल, खास ऑफर

जंग का अखाड़ा बना बिग बॉस का घर, सामने आया VIDEO 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -