पोस्टर बना बवाल, दिग्विजय सिंह  को बताया गुंडा
पोस्टर बना बवाल, दिग्विजय सिंह को बताया गुंडा
Share:

भोपाल/ब्यूरो: भाजपा और कांग्रेस में पोस्टर वार शुरू हो चूका है,आपको बता दे की कल दिग्विजय सिंह द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की का मामला सामने आया था,  मतदान केन्द्र में घुसने का विरोध करने के दौरान दिग्विजय सिंह की पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की हुई थी। घटनाक्रम के बाद राजधानी की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। बीजेपी नेताओं ने दिग्विजय सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर पुलिस के जवानों से अभद्रता का आरोप लगाया है। सीएम शिवराज ने कहा कि मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने दिग्विजय सिंह को खुली छूट दे दी है। क्या? इस पुरे मामले में सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमे दिग्विजय समेत कमलनाथ को भी गुंडा बताया गया है। जिसके बाद इस पोस्टर पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है, आपको बता दे की कल दिग्विजय ने एक पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता की थी जिसके बाद यह मामला गरमाया था। इस पोस्टर में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और विधायक आरिफ मसूद को दिखाया गया है। पोस्टर में इन सभी नेताओ को गुंडा बताया गया है, साथ ही कमलनाथ को डायरेक्टर और राहुल गाँधी को प्रोड्यूसर बताया गया है।  

जानिए क्या है मामला? 

कल कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ जिला पंचायत के बाहर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सुबह से ही समर्थकों के साथ डटे रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष की वोटिंग के लिए महिला जिला पंचायत सदस्य को लेकर पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विश्वास सारंग से दिग्विजय सिंह की बहस हुई। इसके बाद बीजेपी विधायक के मतदान केन्द्र में घुसने का विरोध करने के दौरान दिग्विजय सिंह की पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि चुनाव में अचानक हुए उलटफेर में बीजेपी ने बाजी मार ली। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नवरंग गुर्जर की पत्नी को बीजेपी से अध्यक्ष बना दिया गया। घटनाक्रम के बाद राजधानी की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। बीजेपी नेताओं ने दिग्विजय सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर पुलिस के जवानों से अभद्रता का आरोप लगाया है। 


इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है, दिग्विजय सिंह पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ रहे हैं। चिल्ला रहे हैं, कलेक्ट्रेट के गेट को धक्का देकर तोड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं, सीएम ने कहा की लोकतंत्र में जय–पराजय चलती रहती है लेकिन पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ने का हक और अधिकार आपको किसने दिया है, कोई व्यक्ति 10 साल मुख्यमंत्री रहकर ये कार्य करे यह कांग्रेस की बौखलाहट है।

सब कुछ दिखाने के बाद उर्वशी ने इस तरह ढका अपना बदन...

चुनाव में मिली हार तो जमकर नाचने लगे कांग्रेस नेता, वजह कर देगी हैरान

रिपब्लिकन पार्टी और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मतभेद बढ़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -