पीएम मोदी की लोकप्रियता ने दिलाई महाविजय
पीएम मोदी की लोकप्रियता ने दिलाई महाविजय
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का परिणाम बताया है।

श्री भूपेंद्र सिंह ने उत्तरप्रदेश चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह विजय भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री अमित शाह के परिश्रम और लाखों लाख कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

इन चुनावों ने साबित कर दिया है कि अब देश में धर्म जाति और संप्रदाय के आधार पर वोट नहीं डाले जाएंगे। जनता विकास करने वाले नेताओं और दलों को ही अपना समर्थन देगी।

श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव के समय नोटबंदी के निर्णय को लेकर भी सवाल किए गए। सभी विरोधी दलों ने यह मुद्दा उठाया था।

लेकिन जिस तरीके से जनता ने भाजपा को समर्थन देकर महाविजय दिलायी उससे साबित हो गया कि देश नोटबंदी के निर्णय के साथ है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इन चुनाव परिणामों में सबसे बुरी हालत कांग्रेस की हुयी है।

और पढ़े-

बीजेपी की जीत पर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश मुस्कुराए

मेरठ में BJP के लक्ष्‍मीकांत वाजपेई को मिली करारी हार

EVM में खराबी के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज़

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -