कैंसर से लेकर हड्डियों तक के लिए वरदान है खसखस, जानिए इसके बेहतरीन फायदे
कैंसर से लेकर हड्डियों तक के लिए वरदान है खसखस, जानिए इसके बेहतरीन फायदे
Share:

आज के समय में लोग खसखस खाते हैं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। जी हाँ और गर्मियों में आप खसखस (Khaskhas Benefits) का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आप सभी को बता दें कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं और इसमें पोटैशियम, कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, फैट, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। आपको बता दें कि खसखस स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। जी दरअसल इसको खाने से कैंसर और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा ये हड्डियों संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आपको बता दें कि खसखस को पोस्ता दाना के रूप में भी जाना जाता है। अब हम बताते हैं इसके सेहत लाभ।

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है- खसखस के बीज में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसी के साथ यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और पेट को साफ रखता है। आप जानते ही होंगे पेट साफ रहने से मुंह में छाले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। वैसे आप चीनी के साथ खसखस मिलाकर खा सकते हैं। ये मुंह के छालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

अच्छी नींद लाने में मदद करता है- कई लोगों को नींद आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जी हाँ और अगर आपको भी ये समस्या है तो आप खसखस के दूध का सेवन कर सकते हैं। ये अच्छी नींद लाने में मदद करता है। खसखस का दूध कई अन्य तरह के लाभ भी प्रदान करता है। इसी के साथ यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत बनाता है- खसखस हड्डियों संबंधित समस्याएं जैसे जोड़ों में दर्द आदि को दूर करता है। जी दरअसल इसमें कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसी के साथ इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड और विटामिन -बी होता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप हड्डियों के दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए आप खसखस का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं।

ब्लड प्रेशर कम करता है- खसखस में डायट्री फाइबर होता है। इसमें ओलिक एसिड होता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जी दरअसल यह बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है और खसखस में आयरन होता है। इसी के साथ यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है और इसमें जिंक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा ये आंखों की रोशनी में सुधार करता है।

लंबी उम्र और स्वस्थ रहने के लिए इन 5 आदतों को ज़रूर अपनाएं महिलाएं

बीमार हैं धर्मेंद्र!, वीडियो जारी कर फैंस को बताया सेहत का हाल

इंफोसिस कंपनी कर्नाटक में 4 मोबाइल मेडिकल लैब लॉन्च करेगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -