बीमार हैं धर्मेंद्र!, वीडियो जारी कर फैंस को बताया सेहत का हाल
बीमार हैं धर्मेंद्र!, वीडियो जारी कर फैंस को बताया सेहत का हाल
Share:

अगर आप बॉलीवुड के दिग्गज सितारे धर्मेंद्र (Dharmendra) के फैन हैं, तो आपको तो पता ही होगा कि बीते दिनों यह खबर आई थी कि अभिनेता बीमार हैं और हॉस्पिटल में एडमिट हैं! हालाँकि अब आपके लिए अच्छी खबर है। जी दरअसल सुपरस्टार धर्मेंद्र की तबीयत को कुछ नहीं हुआ है। आप सभी को बता दें कि बीते दिनों बॉलीवुड के गलियारों में धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं, और अब उन अफवाहों पर खुद एक्टर ने विराम लगा दिया है। जी दरसल हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह बस चुप हैं, बीमार नहीं हैं। जी दरअसल इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह ब्लू जीन्स के साथ येलो टी-शर्ट, मैरून शर्ट और ब्लैक हैट लगाए नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में सोफे पर बैठे धर्मेंद्र कहते हैं, 'हेलो फ्रेंड्स। पॉजिटिव रहिए। पॉजिटिव सोचिए। जिंदगी पॉजिटिव होगी। मैं चुप हूं, मैं बीमार नहीं। खैर कुछ ना कुछ चलता रहता है। वो गाना है ना मेरा, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो। अपना ध्यान रखो। एक दूसरे का ध्यान रखो। एक दूसरे से प्यार करो। जिंदगी खूबसूरत होगी।'इसी के साथ धर्मेंद्र के इस वीडियो पर उनकी बेटी ईशा देओल ने कमेंट किया है। जी दरअसल उन्होंने लिखा, 'लव यू पापा।' वहीं इसके अलावा कई फैंस भी धर्मेंद्र को सेहतमंद देखकर बेहद खुश हैं। आपको पता हो इससे पहले पिता धर्मेंद्र की तबीयत के बारे में उनके छोटे बेटे बॉबी देओल ने एक मशहूर वेबसाइट से बात की थी। उन्होंने बताया था कि एक्टर बिल्कुल ठीक हैं।

जी दरअसल बॉबी देओल ने पिता के अस्पताल में एडमिट होने की खबरों को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं और घर पर हैं। बॉबी ने अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर दिखाए गए लोगों के प्यार का आभार भी जताया था। आपको पता हो धर्मेंद्र की तबीयत इसी साल मई के महीने में खराब हुई थी। जी दरअसल एक्सरसाइज करते हुए उन्हें चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में ए़डमिट कराया गया था। काम के बारे में बात करें तो जल्द वह फिल्म अपने 2 और फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे।

किसी से नहीं डरते दबंग खान, जान का खतरा होने पर भी निकले शूट पर

रिलीज हुआ KK का आखिरी गाना, सुनकर इमोशनल हुए फैंस

सोनाक्षी को जहीर इकबाल ने सरेआम कहा 'I Love You', रिश्ते पर लगाई मुहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -