'मेरी वर्जिनिटी बेच सोनाक्षी को बनाया स्टार..', इस अभिनेत्री ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाया गंभीर आरोप
'मेरी वर्जिनिटी बेच सोनाक्षी को बनाया स्टार..', इस अभिनेत्री ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाया गंभीर आरोप
Share:

नई दिल्ली: अभिनेत्री पूजा मिश्रा ने जाने माने अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस (TMC) से लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर कई संगीन इल्जाम लगाए हैं। मीडिया से बात करते हुए पूजा मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिन्हा परिवार ने उनका जीवन और करियर बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार ने उनके साथ ‘सेक्स स्कैम’ किया है। इन आरोपों पर शत्रुघ्न सिन्हा या उनके परिवार की ओर से फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पूजा मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें बेहोश कर के ट्रेड करते थे। उन्होंने आगे कहा कि, 'मेरी वर्जिनिटी बेच कर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी को स्टार बना दिया।' पूजा मिश्रा ने कहा कि, उन्होंने 17 सालों तक ये सब झेला है और उनकी जगह कोई और होता तो अब तक खुदकशी कर चुका होता। पूजा मिश्रा इससे पहले सलमान खान और उनके भाइयों पर आठ बार दुष्कर्म करने के आरोप लगा चुकी हैं। उनके पिता पद्माकर मिश्रा आयकर विभाग में अफसर थे।पूजा मिश्रा ने आरोप लगते हुए कहा कि उनके पिता ने शत्रुघ्न और उनके दोस्तों की कई बार करोड़ों रुपयों की सहायता की, मगर अब यही लोग उनके पीछे हाथ धो कर पड़े हुए हैं। 

पूजा के अनुसार, उनके पिता और ‘शत्रुघ्न’ अच्छे दोस्त हुआ करते थे और आयकर विभाग में रहते हुए उन्होंने सैकड़ों करोड़ रुपयों से उनकी मदद की। उन्होंने सिन्हा परिवार को ‘दोगला’ करार देते हुए कहा कि मुंबई में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने उनके पिता का ब्रेनवॉश करते हुए ये बताया था कि बॉलीवुड में सिर्फ वेश्याएँ काम करती हैं। उनका कहना है कि उनका पत्ता काटने और अपनी बेटी के लिए जगह बनाने के लिए पूनम सिन्हा ने ये बात कही थी। पूजा मिश्रा ने आगे कहा कि उनके पिता 2005 में रिटायर्ड होकर पुणे चले गए और तभी से सिन्हा दंपति ने उन्हें दबाना शुरू किया। पूजा मिश्रा ने कहा कि, तब वो वीडियोकॉन के गेस्ट हाउस में रुकी हुई थीं और सिन्हा दंपति उनपर काला जादू करवाते थे। उन्होंने अपनी 35 फ़िल्में चुराने का इल्जाम लगाते हुए कहा कि उन्हें ये डर था कि वो उनसे अधिक लोकप्रिय न बन जाएँ।

मक्का-मदीना में सना खान ने खास अंदाज में मनाई ईद

आथिया शेट्टी ने शुरू कर दी शादी की तैयारियां!

कान्स फिल्म महोत्सव में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पहली बार सम्मानित होगा भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -