सर्दी में इन लोगों के लिए वरदान है अनार, जरूर करें सेवन
सर्दी में इन लोगों के लिए वरदान है अनार, जरूर करें सेवन
Share:

अनार एक ऐसा फल है जो कई तरह के गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन ई और सी मौजूद होता है। जी हाँ और अनार में फाइबर की मात्रा भी बहुत होती है जो आपके पाचन को ठीक करने में मदद करता है। इसी के साथ ही पानी की कमी भी पूरी होती होती है। इसके अलावा अनार में विटामिन के, सी, बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। आप सभी को बता दें कि अनार का सेवन करने से बीमारियों को दूर आसानी से किया जा सकता है। तो अब हम आपको बताते हैं सर्दी में रोज अनार खाने के फायदे।

* अनार में पॉलीफेनॉल्स मौजूद होता है और इसके चलते इसके दाने लाल होते हैं। इसी के साथ इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जो इन्फ्लेमेशन कम कर सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।

* अनार का जूस का सेवन करने से बॉडी को जरूरी विटामिन सी मिलता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आपको बता दें कि एक अनार में करीब 40 फीसदी विटामिन सी मौजूद होता है। जिससे बीमारी या संक्रमण की चपेट में एकदम से नहीं आते हैं।

* अनार का सेवन करने से आंतों में होने वाली जलन ठीक होती है। जी हाँ और इसका सेवन करने से पेट में होने वाली जलन और शिकायत या अल्‍स्‍र में भी आराम मिल जाता है। जी दरअसल इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जिससे पूरे शरीर में होने वाली जलन में भी आराम मिलता है।

* आर्थराइटिस की समस्या होने पर अपनी दिनचर्या में एक अनार का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इससे जोड़ों में होने वाले दर्द में आराम मिलता है। जी दरअसल, अनार के जूस में ऑस्टियोपोरोसिस, रूमेटाइड अर्थराइटिस और अन्य जोड़ों के दर्द को कम कर बीमारी पर बढ़ोतरी में रोक लगाता है।

* दिल के मरीजों के लिए अनार सबसे फायदेमंद है। इसका सेवन करने से खून का रोटेशन अच्‍छा होता है। इसी के साथ रक्त वाहिनियां मोटी और कड़क नहीं होती है।

सर्दी में आपकी सेहत को लाजवाब बनाएंगी 5 तरह के आटे से बनी रोटियां

भारत ने 1,41,986 नए मामलों की पुष्टि की,ओमिक्रोन की संख्या 3,071 तक पहुंची

शिशु को नहीं पिलाना चाहिए गाय का दूध, जानिए क्यों और इससे होने वाले नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -