अमेरिका की गद्दी के लिए दो नेताओं में बहस, कर्ज को लेकर लगाया आरोप
अमेरिका की गद्दी के लिए दो नेताओं में बहस, कर्ज को लेकर लगाया आरोप
Share:

न्यूयाॅर्क : अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलेरी क्लिंटन और रिपलिब्कन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के मध्य प्रेजिडेंशियल विवाद प्रातः 6.30 बजे प्रारंभ हुआ। हालांकि अब यह समाप्त हो गया है मगर यह बेहद दिलचस्प रहा है। इसमें हिलेरी ने ट्रंप पर टैक्स अदायगी को लेकर हमले किए। न्यूयाॅर्क में हेम्पस्टीड स्थित होफस्ट्रा विश्वविद्यालय में चल रही बहस को लेकर विशेषज्ञों का ध्यान बना रहा। हिलेरी और ट्रंप एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे थे। इस बहस में हिलेरी के तथ्य मजबूत दिख रहे थे। उन्होंने बहस का टाॅस जीता। 

बेकार है ट्रंप का प्रोजेक्ट 

इस दौरान हिलेरी क्लिंटन ने कहा किं डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति पिता की सहायता से उद्योग प्रारंभ कर दिया मगर ट्रंप ने कहा कि यह तो एक छोटा सा ऋणभर है। इस मामले में हिलेरी क्लिंटन ने जानकारी देते हुए कहा कि मिलियन डाॅलर की बेल न दिलाने वाले मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने का महत्व सिखा सकता है। हिलेरी का कहना था कि डोनाल्ड ट्रंप के के पास आर्थिक प्रोजेक्ट की योजना है तो भी वह किसी काम की नहीं है। दरअसल यह योजना ऐसी है जो देश में कर्ज बढ़ाएगी। दोनों के बीच बहस चलती रही। 

कर्ज को लेकर एक दूसरे पर आरोप 

ट्रंप ने अमेरिकियों को उनका रोजगार फिर दिलवाने की बात कही तो हिलेरी पर आरोप लगाया कि हिलेरी और ओबामा ने जो काम किया है उसके कारण तो कर्ज 9 ट्रिलियन बढ़ गया है। मगर हिलेरी ने भी ट्रंप को कर्ज लेने वाला राजा बता दिया। कहा कि वे तो कर्ज लेने के राजा हं। वे डर रहे हैं कि उनकी पोल न खुल जाए। टैक्स रिटर्न सामने आने पर सभी को पता चल जाएगा कि वे कितने पानी में हैं। वे दानी हैं या फिर कर्ज के राजा हैं यह सामने आएगा। मगर ट्रंप ने कहा कि यदि उनका रिटर्न सार्वजनिक भी हो गया तो उन्हें चिंता नहीं है। वे अपने रिटर्न को सार्वजनिक करने के लिए तैयार हैं।

हर वर्ग शामिल हो

हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि वे सोचती हैं कि अर्थव्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति ही शामिल हो। ट्रंप के पास इकोनाॅमिस्ट प्रोजेक्ट की योजना है। देश के कर्ज को यह बढ़ा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने भी आरोप लगाया और कहा कि हिलेरी क्लिंटन और ओबामा की नीतियों ने बीते 8 वर्षों में 9 ट्रिलियन तक कर्ज बढ़ा दिया गया है। हिलेरी ने माना की उनके द्वारा पर्सनल ईमेल का उपयोग करना उनकी गलती थी। 

गरीब देशों जैसे हैं एयरपोर्ट

ट्रंप ने कहा है कि देश की बांगडोर किसी कुशल व्यक्ति को सौंपनी होगी। हमारे देश के एयरपोर्ट ऐसे हैं जैसे तीसरी दुनिया के विकासशील राष्ट्रों के एयरपोर्ट होते हैं। वे देश काफी गरीब हैं। दूसरी ओर हिलेरी ने कहा कि ट्रंप बातें ही बड़ी करते हैं उनके काम बड़े नहीं हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -