अरूणाचल में राजनीतिक गतिरोध से बढ़ी मुश्किल, मुख्यमंत्री के खिलाफ हुए विधायक
अरूणाचल में राजनीतिक गतिरोध से बढ़ी मुश्किल, मुख्यमंत्री के खिलाफ हुए विधायक
Share:

कोहिमा। अरूणाचल प्रदेश में भी राजनीतिक अस्थिरता के हालात नज़र आ रहे हैं। यहां पर सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने राज्य के मुख्यमंत्री के विरूद्ध हल्ला बोल दिया है। ऐसे में विधायकों ने अपना समर्थन नेफ्यू रियो को दिया है। दरअसल नगरीय निकाय में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री जेलियंाग की मुश्किलें बढ़ने लगी थीं। अब तो उनके विरूद्ध विधायकों ने आवाज़ बुलंद कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नगा पीपुल्स फ्रंट के विधायकों ने एक महत्वपूर्ण बैठक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में की। बैठक में विधायकों ने नगा गुट के विरोध को प्रबंधित न कर पाने के चलते सीएम से पद छोड़ने की मांग की। उनका कहना था कि सरकार नगा विरोधियों के आंदोन को संभाल नहीं पा रही है।

ऐसे में मुख्यमंत्री के बद पर नेफ्यू रियो को चुना जाना चाहिए। विधायकों ने रियो को अपना समर्थन दिया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में 60 विधायक हैं जिसमें एनपीएफ 49 हैं और विरोधी बैठक में 40 विधायक शामिल हुए थे। नगालैंड के सांसद रियो को अधिकांश विधायक पसंद कर रहे हैं।

नगालैंड- इस परीक्षा में 30,000 से ज्यादा परीक्षार्थी हुए शामिल

नगरीय निकाय में महिला आरक्षण के खिलाफ मुख्यमंत्री के इस्तीफा की मांग

नागालैंड की राजधानी कोहिमा में हिंसा, CM का घर फूंका

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -