मल्लिकार्जुन खड़गे ही बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष ? गांधी परिवार ने दे रखा है फुल सपोर्ट
मल्लिकार्जुन खड़गे ही बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष ? गांधी परिवार ने दे रखा है फुल सपोर्ट
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज यानी बुधवार (19 अक्टूबर) को मतगणना होने वाली है। मतगणना के बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। नए अध्यक्ष के ऐलान के साथ पार्टी को पूरे 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिलेगा। चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हुई थी। अध्यक्ष पद के चुनाव में गांधी परिवार के वफादार मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा भारी है। बताया जा रहा है कि, गांधी परिवार ने परदे के पीछे से खड़गे को पूरा समर्थन दे रखा है। 

इसके साथ ही खड़गे के नामांकन के समय पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। ऐसे में इस चुनाव में खड़गे की जीत लगभग तय मानी जा रही है। बुधवार को मतगणना के बाद खड़गे की जीत का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि, खड़गे को गांधी परिवार का वफादार माना जाता है। यदि वह अध्यक्ष बनते हैं, तो उनके फैसलों में गांधी परिवार का असर देखने को मिलेगा। उन्होंने रविवार को खुद कहा था कि यदि वह अध्यक्ष बनते हैं, तो उन्हें पार्टी के मामलों में गांधी परिवार की सलाह और सहयोग लेने में कोई शर्म नहीं होगी। क्योंकि, गांधी परिवार ने पार्टी के लिए अहम योगदान दिया है।

बता दें कि, पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 9915 डेलीगेट को मतदान करने का अधिकार था। चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के अनुसार, सोमवार को 9457 डेलीगेट ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह चुनाव में 67 पोलिंग बूथ पर शांतिपूर्वक तरीके से लगभग 96 फीसदी पोलिंग हुआ।

दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी पहुंचे भोपाल, प्रतिनिधियों से की मुलाकात

वरिष्ठ पत्रकार आशीष दीक्षित नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोनीत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -