पुलिस के लिए लाए जाऐंगे अनोखे कैमरे
पुलिस के लिए लाए जाऐंगे अनोखे कैमरे
Share:

हैदराबाद : यातायात पुलिस पहली बार आंख में पहने जा सकने वाले कैमरों का उपयोग करेगी। दरअसल यातायात पुलिस के अधिकारियों हेतु शरीर में पहने जा सकने वाले कैमरे हैदराबाद की यातायात पुलिस के लिए इजाद किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार साइबराबाद पुलिस आयुक्त सीवी आनंद द्वारा यातायात पुलिस अधिकारियों हेतु इस तरह के 7 कैमरे प्रस्तुत किए गए। इनका उपयोग स्मार्ट पुलिसिंग की पहल के अंतर्गत कानून के प्रवर्तन हेतु किया गया। कैमरों को चश्मे के तौर पर उपयोग किया जाता है। दरअसल इसे पहना जा सकता है।

यही नहीं यह फ्रेम के दाहिनी तरफ लगे कैमरों की विशेषता यह है कि यातायात अधिकारी की आंख जैसा ही यह नज़र आएगा। मगर यह समझ नहीं आएगा कि यह कैमरा है। इसके बाद भी कैमरा अपनी तरह कार्य करेगा। इसमें रिकाॅर्डिंग हो सकेगी।

इस मामले में साइबराबाद पुलिस द्वारा कहा गया कि ऐसा पहली बार ही हुआ कि पुलिस बल ड्युटी पर आंख में धारण किए जाने वाले कैमरे का उपयोग कर रहा है। इन कैमरों में आॅडियो और वीडियो रिकाॅर्डिंग की पूरी सुविधा है। जिसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी भी शामिल की गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -