पुलिस बल ने की शस्त्रों की पूजा, विजयादशमी पर्व दी शुभकामनाएं
पुलिस बल ने की शस्त्रों की पूजा, विजयादशमी पर्व दी शुभकामनाएं
Share:

जबलपुर/ब्यूरो। विजयदशमी पर्व पर परंपरा के अनुसार पुलिस बल ने अपने शस्त्र और वाहनों की पूजा की सुबह पुलिस लाइन में पुलिस के सभी वाहनों की साफ-सफाई कर उन्हें एक लाइन से खड़ा किया गया। 

इसके साथ ही पुलिस ने अपने सभी हथियारों को पूजा स्थल में रखा इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच आईजी उमेश जोगा, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर इलैयाराजा टी और अन्य अधिकारियों ने शस्त्र पूजा की  हथियाराें पर फूल अर्पित किए और इसके बाद हवन किया। 

वही परंपरा के अनुसार भूरे कुम्हड़े की बलि दी गई।  सभी अधिकारियों ने वाहनों की भी पूजा की इस दौरान मां दुर्गा से प्रार्थना की गई की हथियारों का उपयोग करने की कभी जरूरत ना पड़े पूरे जिले में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे।  इसके बाद में सभी के द्वारा हर्ष फायर किया गया और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।  इस दौरान जबलपुर रेंज के आईजी उमेश जोगा कलेक्टर इलैयाराजा टी और जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। 

देशभर में कई तरह से मनाया जाता है दशहरा, देखें 10 अनोखी तस्वीरें

जस्टिन की वाइफ हैली ने दिखाए अपने क्लीवेज, फैंस हो गए घायल

राजस्थान में 'भारत जोड़ो यात्रा' के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे बेरोज़गार, निशाने पर गहलोत सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -