पुलिस की गिरफ्त में अपराधी नौकर, किया था अपने मालिक का क़त्ल
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी नौकर, किया था अपने मालिक का क़त्ल
Share:

खबर आ रही है कि एक नौकर ने अपने ही गैराज मालिक की कल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बाहरी दिल्ली के अलीपुर की यह घटना है जहां पर पुलिस ने बादली चौक से गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है। वारदात को 6 अप्रैल का बताया जा रहा है।

अशोक कुमार को सुश्रुति ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। नौकर की पहचान औरंगाबाद निवासी अरशद उर्फ अजय के रूप में हुई है। अशोक ने अरशद को एक महीने पहले ही काम पर रखा था। उसने अपनी पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं दिया था।

पुलिस के अनुसार अशोक कुमार अलीपुर इलाके में धर्मकांटे के साथ गैराज चलाते हैं। बीती 6 तारीख को अरशद ने अशोक पर कुल्हाड़ी से लगातार कई वार किए और मौके से फरार हो गया। वहीं अशोक की चीख सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने अशोक को पहले एलएनजेपी अस्पताल फिर गंगाराम और उसके बाद आईएसबीटी के समीप स्थित सुश्रुति ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

पुलिस ने अपनी जांच से पता लगाया कि अशोक ने नौकर को बादली चौक से लेकर आए थे। और इसके बाद अलीपुर एसएचओ सुरेश कुमार की देखरेख में एक पुलिस टीम बदली चैक पर सादे कपड़ो में तैनात की गई। शुक्रवार सुबह आरोपी चैक पर काम की तलाश में पहुंचा, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल नौकर से पूछताछ कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -