युवती ने DU के छात्र संघ अध्यक्ष समेत कइयों के खिलाफ किया मामला दर्ज
युवती ने DU के छात्र संघ अध्यक्ष समेत कइयों के खिलाफ किया मामला दर्ज
Share:

नोएडा : जेएनयू के बाद अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के भी छात्र संघ के अध्यक्ष सतेंद्र अवाना सहित कई अन्य पर दहेज के लिए महिला पर जानलेवा हमला करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 20 में मामला दर्ज किया गया है। इस पर सतेंद्र अवाना का कहना है कि महिला उन्हें जबरन अपने पति का भाई बता रही है, जब कि यह झूठ है।

दरअसल सेक्टर 41 में रहने वाली महिला की शादी 25 मई 2015 को हरौला के रहने वाले मोहित अवाना से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी में परिवार वालों ने वर पक्ष को दहेज दिया था।

इसके बावजूद ससुराल वाले पैसे मांग रहे है। युवती का आरोप है कि पैसा न मिलने पर ससुराल वालों ने दुपट्टे से उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की। इस कुकृत्य में समाजवादी पार्टी नेता ऋषिपाल अवाना और डीयू छात्र संघ का अध्यक्ष सतेंद्र अवाना भी शामिल था।

साथ ही पति, ससुर, देवर समेत कई लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस इसंपेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि दोनों पक्ष में काफी समय से विवाद चल रहा था। लड़के से अलग होने के लिए लड़की 3 करोड़ रुपए मांग रही थी, जब कि वर पक्ष 1.60 करोड़ रुपए देने को तैयार था। इसी बीच लड़की ने थाने में मामला दर्ज करा दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -