नमाज़ के दौरान गड़बड़ी करने पहुंचे अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नमाज़ के दौरान गड़बड़ी करने पहुंचे अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

गुरुग्राम में जुमे की नमाज के बीच गड़बड़ी करने पहुंचे 2 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों अपराधी धार्मिक उन्माद फैलाने के मकसद से लाठी डंडे लेकर नमाज़ बंद करवाने के लिए पहुंचे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से कई संदिग्ध चीज़े भी बरामद की हैं। दोनों खुद को किसी भारत माता वाहिनी संगठन के पदाधिकारी बता कर नमाजियों को धमका रहे थे।

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिनेश भारती और सुधीर के रूप में हुई है। ये दोनों गाड़ी में लाठी डंडे लेकर सेक्टर 50 थाना क्षेत्र में अदा की जा रही जुमे की नमाज़ को बंद करवाने के लिए आए थे। नमाज़ियों ने इन दोनों की जानकारी फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर भारत माता वाहिनी के संयोजक दिनेश भारती और सुधीर नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया।

इनकी गिरफ्तारी धार्मिक उन्माद फैलाने के इलज़ाम में की गई है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी से तलाश की बीच लाठी डंडों के साथ कई संदिग्ध चीजें भी बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध सेक्टर 50 थाने में IPC की धारा 153ए, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बहुत वक़्त से साइबर सिटी के अलग-अलग हिस्सों में जिला प्रशासन की मंजूरी से नमाज़ अदा की जा रही है। पता चला है कि आरोपी दिनेश और सुधीर कई स्थानों पर नमाज़ बंद करवाने और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे थे। ये शहर का माहौल खराब करना चाहते थे। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया सरकारी अधिकारी

मां से नाराज होकर मौसा के घर गई लड़की, 2 दिन तक हुआ रेप और फिर...

सुसाइड नोट में लिखा- 'मैं शादी नहीं करना चाहता' और कर ली आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -