सलकनपुर धाम में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 10 लाख से ज्यादा रुपए किए बरामद
सलकनपुर धाम में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 10 लाख से ज्यादा रुपए किए बरामद
Share:

सीहोर। सलकनपुर देवी धाम में चोरी करने वाले चोरो को पुलिस ने धर धबोचा। चोरो के पास से 10 लाख 28 रुपए मिले है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का कहना है की 4 बोरियो मे से नोटों की 2 बोरिया फट गयी थी। चोरो ने 4 बोरियो के पैसे 2 बोरियो में शिफ्ट कर दिये। वही एक दिन पहले आरोपियों का कहना है  की उन्होंने बोरिया कहा छुपाई है उनेह याद नहीं है, कई दिन तक अलग-अलग कहानियाँ बनाने के बाद आरोपियों ने बोरियो का पता बतया। उनका कहना है की उन्होंने मंदिर के स्ट्रांग रूम से नोटों से 6 बोरिया भरी थी, जिसके बाद चोर नोटों से भरी 2 बोरिया वही छोड़ गए। परन्तु 4 बोरिया अपने साथ ले गए, कांग्रेस ने इस मामले में सीबीआई से जांच की मांग की है।

आरोपियों का बयान लेने के बाद पुलिस ने दोनों बोरियो का वजन किया, तो एक बोरी 22 किलो और दूसरी 23 किलो की निकली। पुलिस ने नोटों की गिनती की तो एक बोरी में से 5 लाख 11 हज़ार 384 रुपए और दूसरी में 5 लाख 17  हज़ार रुपए निकले। एसपी मयंक अवस्थी का कहना है की आरोपियों ने 2 बड़ी बोरियों  में नॉट भरे थे। जब बोरियो का वजन तोला गया तो इनका वजन 45 किलोग्राम निकला। बोरियो में से 10 लाख 28 हज़ार 384 रुपए बरामद हुए। 

एसीपी शशांक गुर्जर ने बतया कि जब आरोपि अनिल खरे और शुभम से पूछताछ की गयी तो दोनों कभी रसोई के कारण अपने रिश्तेदार राहुल के घर जाने की बात कर रहे थे, तो कभी उनसे मिलने बात कर रहे थे। जब आरोपियों के बयानों का क्रॉस चेक हुआ तो पता चला की वह दोनों डेढ़ साल से कभी गांव मिलने नहीं आये थे। शुक्रवार को इनको कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने आरोपयो को 22 नवंबर तक की रिमांड पर सौंपा है। 

एसीपी मयंक अवस्थी ने बतया की जंगल में नोटों से भरी दो बोरियो को जप्त किया था। बोरियों का सत्यापन कराया गया। आरोपि अनिल और शुभम से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया की नोटों से भरी दो छोटी बोरिया उन्होंने चोरी कर ली थी। उन पैसो को एक जगह लेजाकर बड़ी बोरियो में ठूस-ठूस कर भर दिया। चोरो ने सभी बोरियो का माल दो बोरियो में भर दिया था। दोनों बोरियो का सत्यापन मंदिर समिति के सामने किया। दोनों बोरियो में से 10 लाख रुपए से भी ज्यादा का कैश बरामद हुआ। दोनों अपराधियों का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, दोनों मजदूरी करते थे। अनिल और शुभम दोनों जीजा साले है। अनिल की पत्नी का कहना है की पुलिस उसके पति और रिश्तेदार को झूठे केस में फंसा रही है। 

कांग्रेस ने लगाया लापरवाही का आरोप

कांग्रेस ने मंदिर समिति पर लगाया लापरवाही का आरोप। कांग्रेस इस मामले में पुलिस की जांच से असंतुष्ट है, कांग्रेस ने सीबीआई से जांच करने की मांग की है। शुक्रवार को राज्यपाल मंगूभाई पटेल को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल समेत कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा।

बरसों पुरानी दुकानों पर चला निगम का बुलडोजर

श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मिला ये सुराग

महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ अनोखा चोर, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -