पेरोल से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पेरोल से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

नीमच से राजेन्द्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पेरोल से फरार व अपराधों में फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेष व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा, निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रकरण में केन्द्रीय जेल उज्जैन से पेरोल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है।

थाना मनासा के अपराध क्रं 212/1998 धारा 302, 34 भादवि में सजायाप्ता आरोपी गोकुल पिता देविलाल गुर्जर निवासी खेडा कुषालपुरा को आजीवन कारावास से दण्डीत किया गया था। जो केन्द्रीय जेल उज्जैन में सजा भुगत रहा था, जिसे महानिदेषक जेल एवं सुधारात्मक सेवाऐं भोपाल द्वारा प्रसारित अस्थाई मुक्ति पत्र क्रं 6060/02.03.2022 के पालन में दिनांक 07.04.2022 से दिनांक 22.04.2022 तक के लिये 15 दिवस अस्थाई पेरोल पर छोडा गया था, जिसे दिनांक 22.04.2022 को पुनः केन्द्रीय जेल उज्जैन में प्रवेष होना था। जो नीयत दिनांक को जेल में प्रवेष न कर फरार हो गया था, जिस पर थाना भेरूगढ जिला उज्जैन में अपराध क्रं 178/2022 धारा 31 डी बंदी अधिनीयम व धारा 109 भादवि के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया था तथा आरोपी की तलाष की जा रही थी।

दिनांक 13.12.2022 को थाना मनासा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी गोकुल पिता देविलाल गुर्जर उम्र 43 साल निवासी खेडा कुषालपुरा को पकडा गया है। जिसे पुनः केन्द्रीय जेल भेरूगढ उज्जैन दाखील किया जावेगा। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक आरसी दांगी, प्रआर विजय गुनेरा, आरक्षक अनिल धाकड, सेनिक मोहनसिंह सिसोदिया का सराहनीय योगदान रहा।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय द्वारा आयोजित किया गया तनाव मुक्त शिविर

अवैध कॉलोनी काटने वाले दो आरोपियों को हुआ 3 वर्ष का कारावास

'भगोड़ों को पकड़ने के लिए कुछ नहीं किया, राम के साथ रोटी भी जरूरी', इस नेता का आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -