हिजाब विवाद को लेकर इस अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिजाब विवाद को लेकर इस अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

अभिनेता फैजान अंसारी (Faizan Ansari) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल फैजान अंसारी एक बार फिर नए विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। आप सभी को बता दें कि हिजाब विवाद को उजागर करने के आरोप में फैजान को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार फैजान अंसारी भारत में हो रहे विवादों (Faizan Ansari Controversy) के खिलाफ खड़े होने के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। आपको पता हो फैजान को पहले असीम रियाज़ विवाद के लिए शहनाज़ गिल का समर्थन करते हुए देखा गया था।

इसी के साथ ही बिग बॉस के घर में उमर रियाज़ (Umar Riaz) के विवाद में भी उनकी भूमिका थी। केवल यही नहीं बल्कि लता मंगेशकर और शाहरुख खान विवाद में भी उनका नाम जुड़ा था और अब इन दिनों हिजाब सबसे बड़ा विवाद है जिसमें फैजान का नाम सामने आया है। आपको पता हो फैजान बी टाउन से ताल्लुक रखते हैं। जी हाँ और वह हमेशा सक्रिय रूप से बॉलीवुड समाचारों का हिस्सा हैं। वहीं अभिनेता होने के चलते, फैजान को सलमान खान की बहन श्वेता रोहिरा के साथ एक बॉलीवुड पत्रिका में देखा गया था।

उसी के बाद से वह बहुत बार सुर्खियों में रहे हैं। इन दिनों देश भर में चल रहे हिजाब विवाद पर फैजान जमकर बरसे। वहीं मीडिया से बात करते हुए फैजान ने कहा,”भारत की गरिमा को खराब करने के लिए ऐसे लोगों को बंदूक से गोली मार देनी चाहिए।” आपको बता दें कि फैजान ने मुंबई की सड़कों पर उतरकर विवाद के प्रति अपनी नाराजगी दिखाई। वही जैसे ही इस घटना की जानकारी मुंबई पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तब मुंबई पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। खबरें हैं कि मुंबई पुलिस ने मौके से फैजान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

सामने आया कंगना के शो 'लॉकअप' की पहली कंटेस्टेंट का नाम

सैंया के बाद अब रिलीज़ हुआ गंगूबाई का नया गाना 'मेरी जान', निति मोहन की आवाज ने जीता फैंस का दिल

इतने लाख की साड़ी पहन अनमोल की शादी में पहुंची थी नीता अंबानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -