पीएमटी फर्जीवाड़े में आरोपियों को मिली जमानत
पीएमटी फर्जीवाड़े में आरोपियों को मिली जमानत
Share:

ग्वालियर। जगदीश सागर सहित 5 आरोपियों को पीएमटी कांड के मामले में उच्च न्यायालय ने जमानत पर छोड़ दिया है। दरअसल इन आरोपियों पर फर्जी तरह से एडमिशन करवाने का आरोप था। इस मामले में न्यायालय में दलील दी गई कि सागर काफी समय से जेल में बंद है। ऐसे में उसे छोड़ दिया जाना चाहिए। मगर विपक्ष ने दलील दी कि उसे छोड़ने पर गलत संदेश जाता है। दोनों ही पक्षों की दलील सुनने के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

गौरतलब है कि सागर 3 वर्ष से जेल में बंद हैं। इस मामले में जगदीश सागर, विनोद कुमार शाक्य, वासुदेव चंदेल, मुकेश कुमार, विशाल यादव, की जमानत पर सुनवाई की गई। इस दौरान विनोद कुमार शाक्य विशाल यादव और सागर को जमानत दे दी गई।

पीएमटी कांड के प्रमुख विशाल यादव को पांच प्रकरणों में जमानत दे दी गई। जिसके कारण उसे जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया। गौरतलब है कि सीबीआई इस मामले में जांच कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -