मोजाम्बिक में हुआ पीएम मोदी का राजकीय स्वागत
मोजाम्बिक में हुआ पीएम मोदी का राजकीय स्वागत
Share:

मापुतो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीकी देशों की यात्रा पर निकल गए हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रातः मोजाम्बिक पहुंचे। पीएम मोदी के पहुंचने पर उनका राजकीय स्वागत किया गया। यहां वे मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी के साथ बैठक करेंगे। दरअसल मोजाम्बिक में भारत ने लगभग 8 बिलियन डाॅलर का निवेश किया है।

अफ्रीकी काॅन्टिनेंट में इस तरह का निवेश भारत के निवेश का 1/4 है। दरअसल भारत के लिए मोजाम्बिक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मोजाम्बिक कतर और आॅस्ट्रेलिया के बाद तीसरा नेचरल गैस का एक्सपोर्टर है।

भारत को मोजाम्बिक से दालें प्राप्त होती हैं। इसकारण इस मामले में एमओयू महत्वपूर्ण है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोजाम्बिक के बाद दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या पहुंचेंगे। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में 8 जुलाई को पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। यहां लगभग 10 हजार लोगों के मौजूद होने की संभावना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -