'आज किंग्सवे हमेशा के लिए मिट गया...', नेताजी की प्रतिमा का अनावरण कर बोले पीएम मोदी
'आज किंग्सवे हमेशा के लिए मिट गया...', नेताजी की प्रतिमा का अनावरण कर बोले पीएम मोदी
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (8 सितंबर, 2022) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट के पास स्थित भव्य और आकर्षक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण किया। ये अनावरण समारोह बेहद खास रहा। नेताजी की मूर्ति का अनावरण ‘आजाद हिंद फौज’ के पारंपरिक गीत ‘कदम, कदम बढ़ाए जा’ की धुन के बीच किया गया।

बता दें कि, वो  नेताजी ही थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता से पहले ‘आजाद हिंद फौज’ का गठन कर दिया था। ऐसे वीर स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति के अनावरण के अवसर पर श्रेष्ठ भारत और अनेकता में एकता की भावना को प्रदर्शित करने के लिए भारत के हर कोने से आए 500 नर्तकों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 'आज एक नई प्रेरणा और ऊर्जा प्राप्त हुई है। आज हम बीते हुए कल को छोड़कर आने वाले कल की तस्वीर में नए रंग भर रहे हैं। आपको हर ओर यह नई आभा नज़र आ रही है। यह नए भारत के आत्मविश्वास की आभा है। आज से किंग्सवे हमेशा के लिए मिट गया। मैं गुलामी की एक और पहचान से मुक्ति के लिए देशवासियों को बधाई देता हूँ। आज इंडिया गेट के पास राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापित की गई है। जहाँ कभी जॉर्ज पंचम की मूर्ति थी, आज उसी जगह पर नेताजी की प्रतिमा लगाकर आधुनिक और सशक्त भारत की प्राण प्रतिष्ठा कर दी है।'

 

Koo App
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज नई दिल्ली के #कर्तव्यपथ पर महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद बोस की विशाल प्रतिमा का अनावरण कर उनका यथोचित सम्मान किया है। प्रधानमंत्री जी का प्रदेश और देशवासियों की ओर से अभिनंदन करता हूं। प्रत्येक भारतीय के लिए यह गौरव का क्षण है; मां भारती के रत्न, श्रद्धेय नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी सदैव से हर भारतीय के लिए नायक और प्रेरणास्रोत रहे हैं। मैं भी उस पवित्र स्थल पर जाऊंगा और नमन् करूंगा। देश के महान सपूत को प्रणाम करता हूं। - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 8 Sep 2022

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आजादी के साथ ही हमारे महानायक को भुला दिया गया और उनके प्रतीकों को अनदेखा कर दिया गया। उन्होंने याद किया कि उन्हें सुभाष बाबू की जन्मजयंती पर उनके घर जाने का अवसर प्राप्त हुआ था, जहाँ उन्होंने उनकी अनंत ऊर्जा को महसूस किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की कोशिश है कि नेताजी की वही ऊर्जा पूरे देश का पथ प्रदर्शन करे। पीएम मोदी ने कहा कि, ‘कर्तव्य पथ’ पर नेताजी की प्रतिमा इसका माध्यम बनेगी।

क्या महारानी एलिजाबेथ II की मौत के बाद भारत को वापस मिलेगा उनके ताज में लगा कोहिनूर हीरा?

'दूध की रखवाली बिल्ली को...', मोदी ने माँगा इस मंत्री का इस्तीफा

योगी राज का खौफ.., 900 हिस्ट्रीशीटर्स ने एक साथ खाई अपराध छोड़ने की कसम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -