कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गाँधी, पीएम मोदी ने की जल्द स्वास्थ होने की कामना
कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गाँधी, पीएम मोदी ने की जल्द स्वास्थ होने की कामना
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। एक ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि, 'मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के लिए जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'  बता दें कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बारे में जानकारी दी थी।  

सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए बताया था कि, 'कांग्रेस अध्यक्ष की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हल्का बुखार और कुछ लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल अभी ईडी के सामने पेश होने की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें 8 जून को पेश होने का समन भेजा गया था।' यह पूछताछ नेशनल हेराल्ड से संबंधित केस में होनी है। सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी के 2-3 दिन में ठीक होने की उम्मीद है।

बता दे कि राहुल गांधी को आज बृहस्पतिवार को पेश होने को कहा है। हालांकि कांग्रेस ने राहुल के लिए दिनांक में परिवर्तन करने की गुहार लगाई है। राहुल अभी विदेश यात्रा पर हैं। वो 20 से 23 मई के बीच लंदन में आयोजित समारोहों में सम्मिलित हुए थे। उसके बाद से वो भारत नहीं लौटे हैं। 5 जून तक उनके भारत लौटने की खबर प्राप्त हुई है।

देश में ऐसे पनप रहा इस्लामी कट्टरपंथ, विदेशों से आ रहा अकूत पैसा.. 33 बैंक खाते फ्रीज़

टीलेश्वर महादेव का मंदिर तुड़वाकर औरंगज़ेब ने बनवा दी थी टीले वाली मस्जिद, हिन्दू पक्ष ने की सर्वे की मांग

मध्य प्रदेश के 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -