'नेहरू' सरनेम लिखने में शर्म क्यों आती है ? PM बोले- कांग्रेस ने 90 बार चुनी हुईं सरकारें गिराई
'नेहरू' सरनेम लिखने में शर्म क्यों आती है ? PM बोले- कांग्रेस ने 90 बार चुनी हुईं सरकारें गिराई
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार (9 फ़रवरी) को राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने चुटीले अंदाज में पीएम मोदी ने सदन में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मेरे समझ में नहीं आता कि आखिर गांधी परिवार को नेहरू सरनेम लिखने में शर्मिंदगी क्यों महसूस होती है ? प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को ये भी दिक्कत है कि हमारी योजनाओं के नाम संस्कृत भाषा में क्यों हैं ?

नेहरू सरनेम लिखने में शर्म क्यों आती है:-

पीएम मोदी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, देश की 650 योजनाओं में गांधी-नेहरू परिवार का नाम था। इनको समस्या होती है कि हम अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों में नेहरू जी का नाम क्यों छोड़ देते हैं। किन्तु, एक बात मेरे समझ में नहीं आती कि नई पीढ़ी (गांधी परिवार) के लोगों को नेहरू लिखने से शर्म क्यों मसहूस होती हैं। आखिरकार उन्होंने (नेहरू) ऐसा क्या कर दिया था। ये देश किसी परिवार की, किसी के बाप की जागीर नहीं है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, ‘नफरत फ़ैलाने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी और साइंस तथा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उत्थान में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी। पीएम मोदी ने कहा कि, जिन्हे नौकरी और रोजगार में फर्क नहीं मालूम, वे आज हमें उपदेश दे रहे हैं। 350 से अधिक निजी कंपनियां आज रक्षा क्षेत्र में काम कर रही हैं। 1 लाख करोड़ का रक्षा सामग्री का निर्यात किया गया है।  

कांग्रेस ने 90 बार लोकतांत्रिक सरकारें गिराई:-

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस को कई सरकारों को गिराने पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि, ‘जो आज विपक्ष में बैठे हैं, उन्होंने तो कॉपरेटिव फेडरलिज्म की धज्जियां उड़ा कर रख दी थी। कांग्रेस ने 90 बार आर्टिकल 356 लगाकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। इंदिरा गांधी ने 356 लगाकर 50 बार सरकारें गिराई। तमिलनाडु में करुणानिधि की सरकार इसी कांग्रेस ने गिराई थी। एमजीआर की आत्मा देखती होगी, आप आज कहां खड़े हो। शरद पवार जो एक नौजवान CM थे, उन्हें भी कांग्रेस ने हटाया था। NTR की सरकार तो कांग्रेस ने उस समय गिरा दी थी, जब वो इलाज के लिए अमेरिका गए हुए थे। पीएम मोदी ने कहा कि, एक दौर था जब, राजभवनों को कांग्रेस का दफ्तर बना दिया गया था। 

लखनऊ और ग़ाज़ीपुर का नाम बदलने की मांग, जानिए क्या है इन दोनों शहरों का इतिहास ?

हल्ला करता रहा विपक्ष, गरजते रहे PM, बोले- जितना कीचड़ उछालोगे, उतना कमल खिलेगा

‘बचकाने हैं राहुल गांधी...’, क्या संसद में सच हो गया गुलाम नबी आजाद का कथन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -