पीएम पांच दिवसीय चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के लिए रवाना
पीएम पांच दिवसीय चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के लिए रवाना
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने पांच दिवसीय चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा का मकसद अफ्रीकी देशों के साथ बेहतर संबंधों को बढ़ावा देना है। खासकर आर्थिक क्षेत्र और लोगों से लोगं के बीच संपर्क को मजबूत करना है। मोदी की इस यात्रा का पहला पड़ाव मोजाम्बिक होगा।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या जाएंगे। इस यात्रा के दौरान पूरा फोकस हाइड्रोकार्बन, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कृषि एवं खाद्य के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर होगा। अपनी आधिकारिक यात्रा पर जाने से पहले पीएम ने ट्वीट कर कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच रिश्ते मजबूत करने के मकसद से हो रही मेरी अफ्रीका यात्रा मोजाम्बिक की संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण यात्रा से शुरू होगी।

अपने शेड्यूल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में मेरा कार्यक्रम प्रिटोरिया, जोहानिसबर्ग और डरबन से लेकर पीटरमारित्जबर्ग तक होगा। पीएम ने बताया कि तंजानिया में वो राष्ट्रपति डॉ जॉन मागुफुली, सोलर मामाज व वहां रह रहे भारतीयों से मिलूंगा। अंत में केन्या यात्रा पर जाने के बारे में बताते हुए मोदी ने कहा कि मेरी केन्या यात्रा के दौरान राष्ट्रपति यू केन्याटा के साथ बातचीत में आर्थिक मुद्दों पर चर्चा और दोनों देशों के लोगों के बीच के संबंधों पर जोर रहेगा।

पीएम ने अपनी इस यात्रा के बारे में फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए कहा कि उनकी मोजाम्बिक यात्रा का मकसद सहयोग बढ़ाना और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना होगा। वहां वो राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद के कार्यक्रमों में नेशनल असेंबली की अध्यक्ष वेरोनिका मकामो से मुलाकात और मौलाना स्थित एस एंड टी पार्क का दौरा शामिल है जहां वह छात्रों से मुखातिब होंगे।

आगे वो कल शाम को प्रिटोरिया की यात्रा पर निकलेंगे। पीएम ने कहा कि हमारे संबंध ऐतिहासिक और गहरे है। महात्मा गांधी और दक्षिण अफ्रीका के संबंधों के बारे में बोलते हुए पीएम ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी के बिताए दिनों ने उन पर और विश्व के इतिहास पर कैसा प्रभाव डाला।

वह दक्षिण अफ्रीका एक वकील के तौर पर काम के लिए गए थे और मानवीय मूल्यों की एक ऐसी सशक्त आवाज के तौर पर भारत लौटे जिसने मानवता के इतिहास को आकार दिया। पीएम ने बताया कि वो दो ऐसी जगहों पर भी जाएंगे, जो महात्मा गांधी के करीब है और वो है फीनिक्स सेटलमेंट और पीटरमारित्जबर्ग स्टेशन।

उन्होने कहा कि वो कॉन्स्टीच्यूशनल हिल और नेलसन मंडेला फाउंडेशन जाकर भी सम्मानित महसूस करूंगा, जहां मैं मानव इतिहास के एक महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा। आगे वो राष्ट्रपति जैकब जुमा और उपराष्ट्रपति साइरिल रामाफोसा से बी मुलाकात करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -