PM मोदी से मिले जापान के PM शिंजो आबे, वाराणसी यात्रा को बताया अविस्मरणीय
PM मोदी से मिले जापान के PM शिंजो आबे, वाराणसी यात्रा को बताया अविस्मरणीय
Share:

वाॅशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के हितों को लेकर जापान के नेता से मिले। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं में सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। उन्होंने वाराणसी यात्रा को भी याद किया और शिंजो आबे के फिर से भारत आने के लिए कहा। यही नहीं दोनों नेताओं ने औपचारिक भेंट के ही साथ भारत में जापान की विकासीय योजनाओं पर संक्षिप्त चर्चा की। शिंजो आबे ने भारत में मिले आतिथ्य सत्कार के लिए धन्यवाद भी दिया।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने वाराणसी की यात्रा को बेहद अलग बताया। वे रोमांचित हो उठे। प्रधानमंत्री आबे ने वाराणसी में कन्वेंशन सेंटर परियोजना को आगे ले जाने हेतु किए जाने वाले सर्वेक्षण पर चर्चा की। दोनों नेताओं की चर्चा काफी देर चली।

उल्लेखनीय है कि शिंजो आबे को वाराणसी के घाट पर होने वाली गंगा आरती बेहद पसंद आई थी। इस दौरान शिंजो भारतीय रंग में रंगे थे और भारतीय परिधान पहने थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -