PM नरेंद्र मोदी ने दिया UAE के उद्योगपतियों को निवेश का निमंत्रण
PM नरेंद्र मोदी ने दिया UAE के उद्योगपतियों को निवेश का निमंत्रण
Share:

मसदर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिनों की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा में आज मसदर शहर का रूख किया। उन्होंने यहां अपनाई जाने वाली तकनीक का अवलोकन किया। जिसमें उन्होंने यहां विकसित की जाने वाली इलेक्ट्रिक कार का अवलोकन किया। जिसके बाद वे शेख जायद मस्जि़द भी गए और यहां के आर्किट्रेक्चर का उल्लेख भी किया। उन्होंने मस्जिद के निर्माण की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान यहां सौलर लाईट्स के उपयोग का भी अवलोकन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के उद्योगपतियों, नेताओं और राजकीय अधिकारियों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब यह सदी एशिया की सदी है। भारत की संभावनाऐं और यूएई की शक्ति दोनों बिंदू बहुत ही महत्वपूर्ण हैं इससे एशिया को एक शक्ति बनाने का सपना पूर्ण हो सकता है।

हमें योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना है। कुछ कठिनाईयों को लेकर जानकारियां सामने आई हैं। आगे आने वाली कठिनाईयां भी विरासत में मिली हैं जिनसे मैं भाग नहीं सकता। दरअसल अच्छाई को ले लूं और बुराई को छोड़ दूं ऐसा नहीं हो सकता। एशिया के लिए यूएई बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में विकास की संभावनाऐं सबसे ज़्यादा है। देश में विकास की अपार संभावना है। देश में लंबे समय बाद पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी जो कि एक निर्णायक तरीके से काम कर सकती है। यदि रक्षा क्षेत्र में दोनों देश आगे बढ़ें तो यह बहुत ही अच्छा हो सकता है। देश में रेलवे में पहले बार एफडीआई लाया गया है। डिफेंस में भी एफडीआई लाया जा रहा है। यह एक सुखद बात होगी। नई तकनीक का उपयोग किया जा सके।

उन्होंने कहा कि हमें टेक्नोलाॅजी भी चाहिए। इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना है। रेलवे स्टेशन को विकसित करना है। 5 करोड़ सस्ते मकान बनाने का लक्ष्य रखा जा सकता है। दोनों देश कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्रायवेट पार्टर्नशिप में भी अच्छी भागीदारी की जा सकती है। पाॅवर डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी भारत यूएई आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यूएई भारत में रेल, सड़क परिवहन, पाॅवर सेक्टर, वेयर हाउसिंग आदि क्षेत्र में निवेश कर सकती है। हाॅस्पिटल इंडस्ट्री के लिए भी भारत में बड़ी संभावना है। दुनिया को भारत ने एक बड़ी ताकत दिखाई है। यहां टूरिज़्म के लिए बड़ी संभावना है। भारत संभावनाओं से भरा देश है। उन्होंने यूएई के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सोलर एनर्जी की दिशा में कार्य करना चाहता है। भारत में 20 मंजिला रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा सकता है, यदि ऐसा होता है तो यह बहुत ही बेहतर होगा। 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -