QUAD की बैठक में क्या बोले PM मोदी, जानिए यहाँ सब कुछ
QUAD की बैठक में क्या बोले PM मोदी, जानिए यहाँ सब कुछ
Share:

आप सभी को बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात की। यहाँ बैठक में दोनों देशों के रिश्तों, कोरोना समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मिली जानकारी के तहत अब QUAD की बैठक भी खत्म हो गई है और वहां पर कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बैठक की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की। उन्होंने शुरुआती बयान में यह साफ कर दिया कि 'दुनिया के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन QUAD साथ मिलकर उनका सामना कर सकता है।'

जी दरअसल जो बाइडेन ने कहा, 'मैं पीएम मॉरिसन, पीएम मोदी और पीएम सुगा का व्हाइट हाउस में स्वागत करता हूं। इस संगठन में सिर्फ वहीं लोकतांत्रिक देश रखे गए हैं जो पूरी दुनिया के लिए समावेशी सोच रखते हैं, जिनका भविष्य के लिए एक विजन है। सभी साथ मिलकर आने वाली चुनौतियों से निपटने की तैयारी करेंगे।' वहीं इस दौरान PM नरेंद्र मोदी ने भी QUAD की बैठक में बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले साल 2004 के बाद QUAD देश एकजुट हुए थे। तब सुनामी से निपटने के लिए हर तरह की मदद की गई थी। अब जब पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है तब फिर दुनिया की भलाई के लिए QUAD सक्रिय हुआ है।'

इसी के साथ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'QUAD देशों को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साथ मिलकर काम करना होगा। उनकी नजरों में QUAD का उदेश्य ही ये है कि सभी साथ मिलकर दुनिया में शांति स्थापित करें, इसे समृद्धि की ओर ले जाएं।' आगे उन्होंने अपने संबोधन में 'CLEAN APP MOVEMENT' को धार देने पर जोर दिया है। वहीं उनकी इस पहल का QUAD के दूसरे देशों ने स्वागत किया है। आप सभी जानते ही होंगे कि भारत ने कई चीनी ऐप्स पर बैन लगा रखा है।

UPSC सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट घोषित, 761 उम्मीदवार पास

जानिए कौन हैं UPSC टॉपर शुभम कुमार

आज है पंचमी का श्राद्ध, यहाँ जानिए आज का पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -