चंद्रयान -2 की सफल लॉन्चिंग देखकर प्रसन्न हुए पीएम मोदी, ऐसे जाहिर की ख़ुशी
चंद्रयान -2 की सफल लॉन्चिंग देखकर प्रसन्न हुए पीएम मोदी, ऐसे जाहिर की ख़ुशी
Share:

नई दिल्ली : भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO ने सोमवार दोपहर 2।43 बजे सफलतापूर्वक चंद्रयान-2 को लॉन्च कर दिया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में जब 2।43 मिनट पर चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया तो पूरे देश की धड़कनें मानो रुक-सी गई थीं। क्योंकि प्रक्षेपण के बाद कुछ मिनट बेहद अहम होते हैं। 

जिस समय चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग हो रही थी, उस समय पीएम मोदी भी इसे देख रहे थे। जैसे ही चंद्रयान लॉन्च किया गया, पीएम मोदी तालियां बजाने लगें। विशेष बात ये है कि जिस समय वैज्ञानिक चंद्रयान को लॉन्च कर रहे थे, उस समय सारे देश के साथ पीएम मोदी की सांसे भी कुछ पल के लिए रुक गई थी।

न्यूज एजेंसी ANI की तरफ से जारी की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि चंद्रयान की लॉन्चिंग के समय पीएम मोदी कैसे कुर्सी के पीछे दोनों हाथों को पकड़कर खड़े हुए हैं, किन्तु जैसे ही चंद्रयान लॉन्च हुआ उनके चेहरे पर खुशी झलक गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसरो को चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण की बधाई दी। आपको बता दें कि 6 सितंबर को यह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा।

IMF के अगले MD हो सकते हैं रघुराम राजन, रेस में सबसे आगे हैं नाम

सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुला बाजार, निफ्टी की भी कमज़ोर शुरुआत

क्या 'वंदे मातरम' को मिलेगा राष्ट्रगान का दर्जा ? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -