25 वर्षों तक सत्ता में रहेगी भाजपा ? PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा एजेंडा
25 वर्षों तक सत्ता में रहेगी भाजपा ? PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा एजेंडा
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा को अब तक का सबसे बड़ा एजेंडा देते हुए आने वाले 25 वर्षों की तैयारी करने के लिए कहा है। दरअसल, 25 वर्षों के बाद देश आजादी के 100 साल पूरा कर रहा होगा। वह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। सियासी लिहाज से तब तक देश में कम से कम पांच लोकसभा चुनाव और दर्जनों विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो चुके होंगे। ऐसे में पीएम मोदी का भाजपा को दिया गया टास्क बेहद अहम है।

जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग में पहले से ही आने वाले दो साल यानी मिशन 2024 तक के लिए अपनी भावी कार्ययोजना को तैयार करने में लगी हुई है, वही उसकी शुरुआत में ही पीएम मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन से पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा एजेंडा थमा दिया है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि आजादी का अमृत काल, जो उसकी 75 वीं वर्षगांठ से शुरू होकर 100 वीं वर्षगांठ तक जारी रहेगा, तब तक भाजपा के लिए भी सामान्य से हटकर कुछ खास करने का समय होगा। भाजपा को इन 25 वर्षों के लिए अपनी ख़ास तैयारी भी करनी होगी।

दरअसल, वर्ष 2014 से लगातार मिल रहे जनसमर्थन से उत्साहित पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व काफी बढ़ा देती है। आजादी के इस अमृत काल में देश अपने लिए अगले 25 साल का लक्ष्य निर्धारित कर रहा है। भाजपा के लिए यही सही वक़्त है। पीएम मोदी के इस संदेश के सियासी मायने स्पष्ट हैं, जिसमें भाजपा को जनता का विश्वास प्राप्त करते हुए अगले 25 वर्षों तक सत्ता की जवाबदेही निभानी होगी। साफ है कि भाजपा अब एक-एक चुनाव के बजाय लंबी चुनावी रणनीति पर कार्य करेगी।

टिकैत से अलग होते ही एक्शन में नया किसान संगठन, योगी सरकार को दी ये चेतावनी

'आइडियाज फॉर इंडिया' पर बोलने लंदन गए थे राहुल गांधी, पूरे भाषण में केवल BJP-BJP करते रहे

हसदेव जंगल बचाने के लिए AAP ने खोला मोर्चा, CM भूपेश बघेल से लेकर केंद्र सरकार तक को घेरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -