पद्मश्री से सम्मानित गांधीवादी शकुंतला चौधरी का दुखद निधन, पीएम मोदी और सीएम सरमा ने जताया शोक
पद्मश्री से सम्मानित गांधीवादी शकुंतला चौधरी का दुखद निधन, पीएम मोदी और सीएम सरमा ने जताया शोक
Share:

गुवाहाटी: पद्मश्री से सम्मानित 102 साल की गांधीवादी शकुंतला चौधरी का दुखद निधन हो गया है। गुवाहाटी के सरानिया आश्रम में उनकी देखरेख करने वाले लोगों ने बताया कि उनका बीते 10 वर्षों से उपचार चल रहा था और रविवार रात को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका देहांत हो गया। वह दशकों से इसी आश्रम में रह रही थीं। उन्होंने बताया कि उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए आश्रम में रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार सोमवार को नबगृह शवदाहगृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने शकुंतला चौधरी के देहांत पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि गांधीवादी मूल्यों में दृढ़ विश्वास रखने के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'शकुंतला चौधरी जी को गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए उनके जीवनभर की कोशिशों के लिए याद किया जाएगा। सरानिया आश्रम में उनके नेक कार्यों ने कई लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार तथा असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।' 

वहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया कि, 'गांधीवादी और पद्म श्री शकुंतला चौधरी के निधन से बेहद दुखी हूं। उनका जीवन सरानिया आश्रम, गुवाहाटी में निस्वार्थ सेवा, सच्चाई, सादगी और अहिंसा के प्रति समर्पित रहा, जहां महात्मा गांधी 1946 में रहे थे। उनकी सद्गति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।' 

इथियोपिया के मेगा हाइड्रोइलेक्ट्रिक बांध ने बिजली उत्पादन शुरू किया

ब्लॉकचेन नीति का वर्चुअल डिजिटल संपत्ति से कोई लेना-देना नहीं है: वित्त सचिव

50 साल थी उम्र, नियमित करते थे व्यायाम, मंत्री गौतम रेड्डी के निधन से हर कोई हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -