PM मोदी ने किया ‘PM गति शक्ति’ पर वेबिनार को संबोधित
PM मोदी ने किया ‘PM गति शक्ति’ पर वेबिनार को संबोधित
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज पीएम गति शक्ति पर वेबिनार (Webinar on PM Gati Shakti) को संबोधित किया। वहीं इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, 'इस साल के बजट ने 21वीं सदी के भारत के विकास की गति शक्ति निर्धारित कर दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित विकास की ये दिशा हमारी अर्थव्यवस्था के सामर्थ्य में असाधारण वृद्धि करेगी। इससे रोजगार की अनेक संभावनाएं बनेगी।'

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि, 'पीएम गति शक्ति (PM Gati Shakti) से देश के संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग होगा। आज जिस बड़े पैमाने हमारी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काम कर रही है उसमें पीएम गति शक्ति बहुत बड़ी आवश्यकता है।' वहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, 'आमतौर पर हम अपनी जरूरत के हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करते हैं। चाहे रेल का काम हो या सड़क का, दोनों के बीच टकराव रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि विभिन्न विभागों के पास सभी विकास परियोजनाओं की डिटेल नहीं है।'

आगे प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पीएम गति शक्ति में टेक्नोलॉजी की अहम भूमिका होगी। हमें गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण के ऐसे तरीके खोजने होंगे, जिसकी न केवल लागत कम हो बल्कि वो आपदा प्रतिरोधी भी हों। पीएम गति शक्ति मास्टरप्लान में डेटा प्लान की 400 से ज्यादा परतें हैं।’

VIDEO: 'भारत यूक्रेन का साथ नहीं दे रहा है, तो हम सहयोग क्यों करें' कहकर भारतीयों को मार रहे यूक्रेनी सैनिक

यूक्रेन से भारतीय छात्रों की जल्द वापसी के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

काशी विश्वनाथ मंदिर में इतने सालों के बाद मढ़ा गया सोना, गर्भगृह की बढ़ी चमक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -