PM नरेंद्र मोदी ने बताया भारत-अफगान संबंधों को महत्वपूर्ण
PM नरेंद्र मोदी ने बताया भारत-अफगान संबंधों को महत्वपूर्ण
Share:

मास्को : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के दौरे पर पहुंचकर अफगानिस्तान की नई संसद के भवन का लोकार्पण किया। संसद भवन का निर्माण भारत द्वारा करवाया गया। इसमें एक ब्लाॅक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया। इसे अटल ब्लाॅक नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान की संसद को संबोधित किया। जिसमें मोदी ने कहा कि जलालुद्दीन रूमी का उल्लेख भी किया गया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान सूफी शायर जलालउद्दीन रूमी की धरती है। उनका कहना था कि अपने शब्दों को उठाओ, अपनी आवाज़ नहीं इस महान भूमि का उन्हें ज्ञान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बैलेट से बुलेट को हराना चाहिए। यही बात लोकतंत्र का मूलमंत्र है। उन्होंने अफगानिस्तान के नए संसद भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह परिसर भारत और अफगानिस्तान की दोस्ती की मिसाल है। संसद लोगों की संभावना पर खरा उतरेगी। संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख किया और कहा कि आज तो उनका जन्मदिवस है। संसद के एक ब्लाॅक का नाम रखकर अफगानिस्तान ने भारत का दिल जीत लिया है। पश्तो में अटल का अर्थ हीरो कहा जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अफगानिस्तान भारत का एक मित्र है। दोनों ही देशों की भागीदारी से ग्रामीण समुदायों की महिलाओं और बच्चों को लाभ मिलेगा। दोनों ही देशों की सहायता से स्कूलों, लघु सिंचाई, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने की बात भी कह गई। 

उन्होंने कहा कि भारत की सहायता से यहां की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह भी कहा गया कि दोनों की ही मित्रता से उन्हें अच्छे विकास की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को लाभ तो मिलेगा वहीं महिलाओं और बच्चों को भी फायदा मिलेगा। दोनों ही देशों की सहायता से स्कूलों, लघु सिंचाई, स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि दोनों देशों की मित्रता में पाकिस्तान की अहम भूमिका होगी। काबुलीवाला आएगा और भारत के लोगों का दिल जीतेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगान शहीदों के बच्चों को स्काॅलरशिप देने की घोषणा भी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया है कि भारत अफगानिस्तान का सच्चा साथी और दोस्त है। मगर कुछ लोग हैं जो इस भागीदारी को पसंद नहीं करते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -