बढ़ते कोरोना केस देख आज इन 7 राज्यों के सीएम के साथ PM मोदी करेंगे बैठक
बढ़ते कोरोना केस देख आज इन 7 राज्यों के सीएम के साथ PM मोदी करेंगे बैठक
Share:

नयी दिल्ली: इस समय देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता चला जा रहा है सभी राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का कारण बने हुए हैं। जी दरअसल बीते काफी दिनों से एक दिन में 90 हजार से एक लाख केस हर रोज सामने आ रहे हैं। अब इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राज्य सरकारों के साथ बैठक करने वाले हैं। यह बैठक आज यानी बुधवार को होने जा रही है। जी दरअसल आज यानी बुधवार को PM नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं।

वैसे बताया जा रहा है इन बैठकों में इन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल होने वाले हैं। जी दरअसल इन राज्यों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब राज्य को शामिल किया गया है। वैसे यही राज्य हैं जो देश में सबसे अधिक कोरोना केस वाले हैं। वैसे इस बैठक के बारे में बात करें तो इस दौरान पीएम मोदी इन राज्यों के साथ मौजूदा स्थिति, अनलॉक के नतीजे, टेस्टिंग की रफ्तार और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा करने वाले हैं। अब बात करें कोरोना के मामलों के बारे में तो स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों में बताया जा रहा है देश में कुल कोरोना केस का 60 फीसदी हिस्सा इन्हीं सात राज्यों से आता है। इस लिस्ट में भी महाराष्ट्र, आंध्र, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य आगे हैं। वहीँ बीते मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, 'देश में अब रिकवरी रेट में जबरदस्त उछाल आया है और रोज हजारों की संख्या में लोग रिकवर हो रहे हैं।'

 

अभी क्या है इन राज्यों की स्थिति:- 

•    महाराष्ट्र – 12.42 लाख केस, 33 हजार मौत
•    आंध्र प्रदेश -  6.39 लाख केस, 5400 मौत
•    कर्नाटक – 5.33 लाख केस, 8200 मौत
•    उत्तर प्रदेश – 3.64 लाख केस, 5200 मौत
•    तमिलनाडु – 5.52 लाख केस, 8900 मौत
•    दिल्ली – 2.53 लाख केस, 5000 मौत
•    पंजाब – 1 लाख केस, 3 हजार मौत

वहीँ बताया जा रहा है इन राज्यों में दिल्ली और पंजाब ऐसे राज्य हैं जहां बीते कुछ समय में कोरोना के केस में तेजी से उछाल सामने आया है।

हनीमून पर पूनम संग पति ने की मारपीट, हुए गिरफ्तार!

भिवंडी में जारी है मौत का सिलसिला, बढ़ रहा मरने वालों का आंकड़ा

ऋत्विक से दूर होकर खुश नहीं है आशा नेगी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -