कर्नाटक में PM मोदी ने बजाया ढोल, बोले- 'सुशासन और सद्भाव के रास्ते पर राज्य की सरकार'
कर्नाटक में PM मोदी ने बजाया ढोल, बोले- 'सुशासन और सद्भाव के रास्ते पर राज्य की सरकार'
Share:

कलबुर्गी: पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र और कर्नाटक के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने विकास कार्यों की सौगात दी है। कर्नाटक यात्रा के चलते राज्य के कलबुर्गी जिले में पीएम नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक ढोल बजाया। दरअसल, देश हो या विदेश, प्रधानमंत्री जहां भी यात्रा करते हैं वहां पारंपरिक संगीत वाद्य यंत्रों को देखकर स्वयं को नहीं रोक पाते हैं। दरअसल कल्चरल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स में एक उल्लास छिपा होता है, जो विभिन्न संस्कृतियों को आपस में जोड़ने का काम करता है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी बखूबी जानते हैं। 

आज बृहस्पतिवार को कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में उन्होंने ढोल बजाया। इसी प्रकार वे कई अवसरों पर ढोल या नगाड़ा बजाकर अपनी उत्साह का इजहार कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने सुशासन एवं सद्भाव का वो मार्ग चुना है जो सदियों पहले भगवान बस्वेश्वरा ने देश-दुनिया को दिया था। भगवान बस्वेश्वरा ने अनुभव मंडपम जैसे मंच से सामाजिक न्याय और लोकतंत्र का एक मॉडल दुनिया को दिया। समाज के हर भेद-भाव से ऊपर उठकर सबके सशक्तिकरण का मार्ग उन्होंने हमें दिखाया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दलित, पिछड़े, आदिवासी यही सबसे बड़ा वर्ग था जिसने कभी बैंक का दरवाजा भी नहीं देखा था। जनधन बैंक खातों ने करोड़ों वंचितों को बैंकों से जोड़ा है। पहले की सरकार कुछ ही वन उपजों पर MSP देती थी जबकि हमारी सरकार 90 से अधिक वन उपजों पर MSP दे रही है। कर्नाटक सरकार के फैसले के पश्चात् अब इसका फायदा भी तांडा में रहने वाले सभी परिवारों को प्राप्त होगा।

'विचारधारा में अंतर के कारण BJP में नहीं हो सकता शामिल', इस नेता का आया बड़ा बयान

'इसी साल कई टुकड़ों में टूटेगा पाकिस्तान, भारत चाहे तो कर दे आक्रमण'

'TMC के 21 से अधिक नेता हमारे संपर्क में ..', मिथुन दा के दावे से बंगाल में मचा सियासी हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -