PM मोदी ने लॉन्च किया जी-20 का नया लोगो और थीम, बोले- 'ये एक संदेश है...'
PM मोदी ने लॉन्च किया जी-20 का नया लोगो और थीम, बोले- 'ये एक संदेश है...'
Share:

नई दिल्ली: 1 दिसंबर से भारत जी20 की अध्यक्षता संभालेगा। मंगलवार को इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जी20 के नए लोगो-थीम एवं वेबसाइट का अनावरण किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि G-20 का ये Logo सिर्फ एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में सम्मिलित रहा है। 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 1 दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है इसलिए आज इस समिट का पोर्टल, थीम एवं लोगो को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि G20 ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामर्थ्य, विश्व की 85 प्रतिशत GDP का प्रतिनिधित्व करता है। G20 उन 20 देशों का समूह है, जो विश्व के 75 प्रतिशत व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है तथा भारत अब इस G20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है। जी-20 के लोगो-थीम एवं पोर्टल के अनावरण के मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि स्वतंत्रता के इस अमृतकाल में देश के सामने ये कितना बड़ा अवसर आया है। ये हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है, गौरव बढ़ाने वाली बात है।    

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जो लोगो का लांच हुआ है, उसके निर्माण में भी देशवासियों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि हमने लोगो के लिए देशवासियों से उनके बहुमूल्य सुझाव मांगे थे। आज वो सुझाव इतने बड़े वैश्विक आयोजन का चेहरा बन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस लोगो और थीम के माध्यम से हमने दुनिया को एक संदेश दिया है। युद्ध के लिए बुद्ध ने जो संदेश दिया था एवं हिंसा के प्रतिरोध में महात्मा गांधी के जो समाधान हैं, G20 के माध्यम से भारत उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा है।

हिमाचल प्रदेश में चुनावी जंग हुई दिलचस्प, प्रचार करने मैदान में उतरे धूमल

चार पहिया वाहन में मिला नील गाय का मांस, आरोपियों की तलाश जारी

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास म्यूजिकल कार्यक्रम की इजाजत नहीं, NGT ने लगाई रोक 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -