चंद्रयान 2: इसरो में मायूसी छाने पर पीएम मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला
चंद्रयान 2: इसरो में मायूसी छाने पर पीएम मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला
Share:

नई दिल्लीः पीएम मोदी कल यानि शुक्रवार देर रात को चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद पर उतरते हुए देखऩे के लिए येलहांका एयरबेस पहुंचे। पीएम मोदी एक विशेष विमान से यहां आए जहां उनके स्वागत में कर्नाटक सरकार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल वजुभाई वाला, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा और प्रह्लाद जोशी और कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक और राज्य के भाजपा प्रमुख नलीन कुमार कटिल मौजूद थे।

इस बीच मिशन चंद्रयान-2 के चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूर लैंडर 'विक्रम' से संपर्क टूट गया। जिसके बाद इसरो के कंट्रोल रूम में मायूसी छा गई। सन्नाटे के बीच बाहर निकल चुके पीएम मोदी एक बार फिर कंट्रोल रूम में दाखिल हुए और वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने वैज्ञानिकों की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि अबतक आपने जो किया, वह कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप छोटी-छोटी गलतियों से सीखते हैं।

आपने देश की और मानव जाति की बड़ी सेवा की है। पीएम मोदी के इन लफ्जों से वहां मौजूद वैज्ञानिकों में हौसला आया। इससे पहले इसरो चीफ के. सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 से इसरो मुख्यालय का संपर्क आखिरी कुछ मिनटों में टूट गया। चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग से 2.1 किलोमीटर पहले विक्रम लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया। वैज्ञानिक आंकड़ों का अध्ययन करने में लगे हैं।

इससे पहले चांद की सतह से जब महज 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम का संपर्क इसरो से टूटा तो कंट्रोल रूम में सन्नाटा पसर गया था और पीएम मोदी के पास आकर इसरो चीफ ने कुछ कहा और इसके बाद वह वहां से बाहर चले गए थे। पीएम मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने उन्हें बताया है कि यदि फिर से कम्युनिकेशन शुरू हुआ तो फिर विक्रम और प्रज्ञान बहुत सारी चीजें हमें देते रहेंगे। इसलिए होप फॉर द बेस्ट। बता दें कि चंद्रयान 2 पर देश - दूनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इशारों में पाकिस्तान को दी चेतावनी, वही ममता बनर्जी ने कही ये बात

'दिग्विजय सिंह' ने अपने पर लगे आरोप पर दी सफाई, ये है रिपोर्ट

MP सनी देयोल घायलों से मिले पहुंचे अस्‍पताल, फिर सामने आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -