महिलाऐं करें पंचायती राज के माध्यम से गांवों का विकास
महिलाऐं करें पंचायती राज के माध्यम से गांवों का विकास
Share:

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पचायती राज को लेकर चर्चा की। दरअसल वे 24 अप्रैल अर्थात् पंचायती राज दिवस को लेकर जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विशेषतौर पर महिला जन प्रगतिनिधियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की एक तिहाई ग्राम प्रधान महिलाओं से विकास कार्यों की निगरानी करनी होगी।

उनका कहना था कि संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने हेतु महिला जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा।उन्होंने महिलाओं से अपनी भागीदारी को पंचायत व्यवस्था में बढ़ाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना का लाभ सही जगह पहुंचे और इस योजना का क्रियान्वयन सही तरह से हो इसके लिए ग्राम सभा की महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होगा।

उन्होंने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की आत्मा गांवों में रहती है जिसके कारण देश में शहरों और गांवों में विकास की गति में अंतर नज़र आ रहा है। केंद्र सरकार गांवों के विकास के लिए प्रयासरत है इसके लिए सरकार द्वारा बजट में राशि का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने अपील की कि महिलाऐं स्वच्छ भारत अभियान में अपनी भागीदारी निभाऐं और शौचालय निर्माण के कार्य को प्रोत्साहित करें। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -