महाकाल लोक वन में हुआ 3000 पौधों का रोपण
महाकाल लोक वन में हुआ 3000 पौधों का रोपण
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नगर-ग्राम संपर्क समिति महाकाल लोक आयोजन उज्‍जैन द्वारा म.प्र. जनअभियान परिषद के उपाध्‍यक्ष विभाष उपाध्‍याय के मार्गदर्शन में महाकाल लोक लोकार्पण समारोह को यादगार एवं ऐतिहासिक मनाने में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां कार्य कर रही हैं। जनअभियान परिषद की बड़नगर विकासखंड समन्वयक श्रीमती रेणुका श्रोत्रिय ने बताया कि 'महाकाल वन' में लगभग तीन हजार पौधों का रोपण मुक्तिधाम पर किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित हो रहे महाकाल लोक लोकार्पण समारोह को दृष्टिगत रखते हुए समिति सदस्यों ने इस लघु वन को 'महाकाल लोक वन' का नाम दिया है। इसके पीछे एक मात्र उद्देश्य महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह की याद को चिर स्थाई बनाना है। यहां सभी की उपस्थिति में त्रिवेणी का रोपण किया गया। इसी प्रकार अन्य समितियां भी इस पल को विभिन्न गतिविधियों को कर यादगार बना रही है। गांव-गांव में आमंत्रण कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। प्रभात फेरी निकाली जा रही है। कहीं भजन कीर्तन एवं सुंदरकांड का आयोजन हो रहा है।

 प्रस्फुटन ग्रामों में आयोजन नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है। मलोडा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हत्या खेड़ी, भाट पचलाना, औरडी, सलवा आदि समिति अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मलोडा समिति के अध्यक्ष मदनलाल पाटीदार ने कहा कि आने वाले समय में महाकाल लोकवन पशु-पक्षियों का स्थाई घर होगा एवं प्राकृतिक वातावरण भी शुद्ध रहेगा।

हर किसी को दीवाना कर रही रानी की तस्वीर

अदाओं का जादू जब फिल्मों में चलाए नीलम का हर कोई दीवाना हो जाए

बार-बार थकान हो सकता है ब्लड कैंसर का संकेत, जानिए लक्षण और कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -