शादी प्लानिंग को लेकर बिंदास बोली अनुष्का शर्मा
शादी प्लानिंग को लेकर बिंदास बोली अनुष्का शर्मा
Share:

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अफेयर को लेकर अनुष्का शर्मा हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है। अब अनुष्का शादी को लेकर अपने दिए बयान को लेकर चर्चा में है। अनुष्का शर्मा ने कहा कि वह किसी भी आम लड़की की तरह शादी करना चाहेंगी, लेकिन अभी इतनी जल्दी नहीं है। 

ख़बरों के मुताबिक, इस समय अनुष्का अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहीं है। यही वजह है कि वह शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं। एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित इवेंट में उन्होंने खुलकर शादी व परिवार जैसे विषयों पर अपनी बात रखी। इस बिंदास अभिनेत्री ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरी शादी कब होगी। मैंने अभी तक इस बारे में नहीं सोचा है। 

इस दौरान अनुष्का ने कहा कि अब परिवार शुरू करने के बाद भी एक्ट्रेसेस को दमदार रोल मिल रहे हैं। अब बॉलीवुड में मेरे ख्याल से चीजें बदल रही हैं। यही रीजन है कि शादी करने या बच्चा पैदा करने के बाद भी एक्ट्रेसेस उसी गति से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए यह शानदार समय है। मैं भी शादी के बाद एक सामान्य व्यक्ति की तरह सभी चीजें करती रहूंगी। 

गौरतलब है कि हाल ही में अनुष्का, विराट कोहली के साथ युवराज सिंह की शादी में हाथों में हाथ डाले और एक साथ डांस करते भी नजर आए। यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

कहीं गालियां तो नहीं सिख रही वाणी कपूर!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -