2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने का प्लान, PFI से जुड़े 3 कट्टरपंथियों को असम पुलिस ने दबोचा
2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने का प्लान, PFI से जुड़े 3 कट्टरपंथियों को असम पुलिस ने दबोचा
Share:

गुवाहाटी: असम पुलिस ने प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े सदस्यों पर एक्शन लिया है। असम पुलिस ने PFI और उसकी स्टूडेंट विंग कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (CFI) से जुड़े 3 सक्रिय संदिग्धों को अरेस्ट कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपितों के नाम ज़ाकिर हुसैन, अबू समा और शाहिदुल इस्लाम हैं। आरोपितों के पास नकद और कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई शनिवार (8 अप्रैल) को असम के बारपेटा जिले में हुई है। गिरफ्तार किए गए 2 आरोपितों में PFI के राज्य सचिव ज़ाकिर हुसैन और अबू सामा शामिल हैं, जबकि तीसरा आरोपित CFI का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शाहिदुल इस्लाम है। असम पुलिस के ADGP (SB) हिरेन नाथ ने बताया है कि, इन सभी के कब्जे से पुलिस को डेढ़ लाख रुपए नकद, 4 मोबाइल फोन और SDPI के पर्चे मिले हैं। फ़िलहाल, पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि PFI पर बैन लगने के बाद उसके तमाम सदस्य SDPI में शामिल हो गए हैं। बताया यह जा रहा है कि कर्नाटक में अभी भी PFI के सदस्य SDPI से जुड़ कर काफी सक्रीय हैं और वो वॉट्सऐप ग्रुपों के जरिए अपनी कट्टरपंथी सोच का प्रचार कर रहे हैं। यही नहीं PFI के वही सदस्य अब सियासी मैदान में भी उतरने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, ये कट्टरपंथी, कुछ नेताओं के लिए चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं।  

क्या है PFI का मकसद ?

बता दें कि, PFI 2047 तक भारत को पूरी तरह इस्लामी राष्ट्र बनाने के प्लान पर काम कर रहा है। इसके लिए उसकी योजना हिन्दुओं को आपस में लड़वाकर, SC/ST और OBC वोटों को मुस्लिम वोटों के साथ जोड़कर सत्ता पर कब्ज़ा करने की है, जिसके बाद वो आसानी से देश को इस्लामी राष्ट्र घोषित कर देगा।  PFI के डॉक्यूमेंट में लिखा हुआ है कि, यदि 10 फीसद मुस्लिम भी उसके साथ आ गए, तो वो कायर हिन्दुओं को घुटनों पर ले आएगा। इसके लिए ये संगठन बाकायदा मुस्लिम युवाओं को हथियारों और हिंसा की ट्रेनिंग भी दे रहा है

पायलट अवतार में नज़र आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुखोई-30 से भरी उड़ान, Video हुआ वायरल

CM नितीश कुमार के बाद अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव देंगे इफ्तार पार्टी, लिखा- खिदमत का मौका दें..

बलरामपुर: ट्रक और कार की भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में 3 बच्चे शामिल

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -