सर्जिकल के सबूत को लेकर कांग्रेस में रार
सर्जिकल के सबूत को लेकर कांग्रेस में रार
Share:

नई दिल्ली :  सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मांगे जा रहे सबूत को लेकर कांग्रेस में रार हो गई है। कांग्रेस के अन्य नेता जहां मोदी सरकार से सबूत मांग रहे है वहीं कांग्रेस के एक अन्य नेता पीएल पुनिया का कहना है कि यह देश का मामला है इसलिये इसमें किसी तरह सबूत मांगने की जरूरत नहीं है।

मालूम हो कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरूपम और दिग्विजय सिंह समेत अन्य कई राजनीतिक पार्टियों ने केन्द्र की मोदी सरकार से सबूत मांगे है। कांग्रेस में इस मामले को लेकर अंदरूनी विवाद सामने आया है। पुनिया ने कहा है कि वे भारतीय सेना पर विश्वास करते है और इसमें सबूत मांगने की जरूरत नहीं है। किसी अन्य कांग्रेस नेता को सबूत मांगने की जरूरत प्रतीत नहीं होती। उनका कहना है कि भारतीय सेना के अधिकारी पहले ही सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दे चुके है तो फिर सेना पर विश्वास क्यों नहीं।

मुंबई में संजय निरूपम का विरोध, पोस्टर हुए चस्पा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -